Categories: मनोरंजन

Rajpal Yadav ने प्रयागराज में शूटिंग के दौरान स्टूडेंट को मारी टक्कर, शिकायत दर्ज

Rajpal Yadav : हिंदी सिनेमा के कॉमेडी किंग राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. एक्टर की गाड़ी से एक हादसा हो गया है. प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग के दौरान कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव पर  एक छात्र ने स्कूटर से टक्कर मारने का आरोप लगाया है. दरअसल, एक छात्र ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. छात्र का आरोप है कि, अभिनेता एक स्कूटर पर सवार थे और उन्होंने छात्र को टक्कर मार दी जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आई हैं. छात्र का कहना है कि, एक्टर ने ना सिर्फ उसे टक्कर मारी बल्कि एक्टर ने उसके साथ मारपीट भी की.

 

जानिए क्या है पूरा मामला?

ये घटना प्रयागराज की है. जहां एक्टर एक फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे. जिसमें राजपाल यादव स्कूटर चला रहे थे. बताया जा रहा है कि, वह स्कूटर काफी पुराना था. पीड़ित छात्र का कहना है कि, अभिनेता राजपाल यादव ठीक तरीके से स्कूटर नहीं चला पा रहे थे और फिर अचानक उन्होंने छात्र की बाइक पर टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ें- ITA Awards 2022: ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिला गोल्डन फिल्म अवॉर्ड, विवेक अग्निहोत्री ने हिंदुओं के लिए समर्पित किया

छात्र ने राजपाल यादव पर गंभीर आरोप

पीड़ित छात्र बालाजी ने अपनी शिकायत में कहा है कि, ‘राजपाल यादव को इसके लिए मुझसे माफी मांगनी चाहिए थी. लेकिन उन्होंने उल्टा  मेरे साथ बदतमीजी की. इतना ही नहीं, जब मैंने इसका विरोध किया तो यूनिट के लोंगों ने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दी”.

मामले की जांच में जुटी पुलिस कर्नलगंज थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर राम मोहन राय ने इस मामले में कहा है कि, स्कूटर पुरानी होने की वजह से उसका क्लच टूट गया था जिसके कारण अभिनेता अपना नियंत्रण खो बैठे और छात्र को जोर से टक्कर मार दी. जिसकी वजह से छात्र के शरीर में कई गंभीर चोटे आई हैं. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

टीम ने भी की शिकायत

छात्र की कम्प्लेंट के बाद शूटिंग यूनिट की तरफ से भी एक शिकायत दर्ज कराई गई. यूनिट ने परमिशन के तहत हो रही फिल्म शूटिंग में बाधा डालने पर कर्नलगंज थाने में प्रतियोगी छात्र बालाजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. फिल्म की टीम ने आरोप लगाया कि मना करने के बावजूद लड़का अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था. उसे जब रोकने की कोशिश की गई तो यूनिट के लोगों से मारपीट करने लगा, जिससे उन्हें शूटिंग के दौरान परेशानी हुई. फिलहाल कर्नलगंज थाना प्रभारी राममोहन राय ने कहा कि उन्हें दोनों तरफ से तहरीर मिली है. जांच कराकर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

11 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

28 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

28 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

33 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

42 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

46 minutes ago