विवेक अग्निहोत्री (फोटो)
The Kashmir Files Wins ITA Awards 2022: बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के नाम एक और खिताब जुड़ गया है. फिल्म को हाल में आयोजित हुए भारतीय टेलीविजन पुरस्कार 2022 (ITA Awards 2022) में सम्मानित किया गया है.
इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर काफी विवाद रहा है. फिल्म दर्शकों को पसंद आई तो कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा कहकर आलोचना भी की. विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने अपनी दिलचस्प कहानी के साथ भारतीय सिनेमा में एक बड़ा प्रभाव पैदा किया है. निर्देशक के तौर पर अग्निहोत्री को भी बहुत सराहना मिली है. फिलहाल, फिल्म को भारतीय टेलीविजन पुरस्कार (ITA) में भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के रूप में सम्मानित किया था.
सोशल मीडिया पर खुद फिल्म डायरेक्टर ने ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करके हुए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है. अवॉर्ड शो से फोटो शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, “#TheKashmirFiles को गोल्डन अवार्ड देने के लिए @TheITA_Official को धन्यवाद..यह लोगों की फिल्म है. मैं सिर्फ माध्यम हूं…हम इस पुरस्कार को नरसंहार के पीड़ित सभी कश्मीरी हिंदू पीड़ितों को समर्पित करते हैं.”
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को अवॉर्ड मिलने के बाद कई ट्वीट किए उन्होंने लिखा, “भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के रूप में सम्मानित किए जा रहे #TheKashmirFiles के लिए यह पुरस्कार धार्मिक आतंकवाद के सभी पीड़ितों को समर्पित है. @TheITA_Official #KashmirHinduGenocide”
हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी हेड और इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘वल्गर प्रोपेगेंडा’ बताया था. इस पर जमकर विवाद हुआ था. ‘द कश्मीर फाइल्स’ के अलावा विवेक अग्निहोत्री जल्द ही कोराना महामारी पर अपनी नई फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो 15 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली है. निर्देशक की पत्नी पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित यह फिल्म 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…
Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…
HC TAKES COGNIZANCE OF BUS FIRE: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी…
PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…
Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…
उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…