देश

Team India की प्रैक्टिस जर्सी देख क्यों भड़कीं ममता बनर्जी? BJP पर लगाए भगवाकरण करने के आरोप

Team India World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब तक टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सभी 10 मैच जीत चुके हैं. टीम अब 19 नवंबर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी. इस बीच अब टीम इंडिया को सियासत में खींच लिया गया है और टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी के कलर को मुद्दा बनाया गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीम इंडिया की ऑरेंज प्रैक्टिस जर्सी को टीम के भगवाकरण से जोड़ दिया है.

दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी के भगवा रंग पर सवाल खड़े किए हैं. ममता बनर्जी ने कहा है कि सब कुछ गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है. ममता बनर्जी इस बयान के जरिए बीजेपी को निशाने पर ले रही थी. इसको लेकर बीजेपी ने भी सीएम पर पलटवार किया है . बीजेपी ने कहा है कि ममता ने तो पूरे कोलकाता को नीले और सफेद रंग में रंग दिया है. इस मसले में सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है.

यह भी पढ़ें-Delhi Air Pollution: प्रदूषण से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब’, सांस लेना मुश्किल

हर चीज का भगवाकरण कर रही मोदी सरकार

हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मध्य कोलकाता के पोस्ता बाजार में जगधात्री पूजा के उद्घाटन के मौके पर पहुंची. यहां उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लिया. ममता ने कहा कि अब सब कुछ भगवा हो रहा है! हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व विजेता बनेंगे, लेकिन जब वे अभ्यास करते हैं तो उनकी ड्रेस भी भगवा हो गई है. वे पहले नीला रंग पहनते थे.

ममता बनर्जी ने इस दौरान कहा कि यहां तक कि मेट्रो स्टेशनों को भी भगवा रंग में रंगा जा रहा है. एक बार मैंने सुना था कि मायावती ने अपनी मूर्ति बनवाई है, लेकिन अब यह सामान्य हो गया है. अब हर चीज का नाम नमो के नाम पर रखा जा रहा है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है. ममता बनर्जी ने अपने बयान के जरिए पीएम मोदी पर भी हमला बोला है.

यह भी पढ़ें-Aditya Thackeray FIR: आदित्य ठाकरे समेत उद्धव गुट के तीन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है ये पूरा मामला

BJP ने किय पलटवार

ममता के इस बयान पर बीजेपी भी हमलावर हो गई है बीजेपी नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा कि हम विश्व कप के लिए टीम इंडिया में उनकी इच्छा का स्वागत करते हैं. जब वह कहती हैं कि टीम इंडिया का भगवाकरण हो गया है क्योंकि वे अभ्यास के दौरान भगवा जर्सी पहनते हैं तो उस तिरंगे के बारे में क्या कहें जहां भगवा सबसे ऊपर है? सूर्य की पहली किरण का रंग कैसा होता है?

शिशिर बाजेरिया ने ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि वह कहती हैं कि टीम इंडिया नीला रंग पहनने के लिए संघर्ष करती है, उन्हें पता होना चाहिए कि कूटनीतिक कारणों से भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीले रंग का इस्तेमाल करता है. उन्होंने खुद शहर को नीले और सफेद रंग से रंगा है,

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

24 minutes ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

25 minutes ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

32 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

35 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

42 minutes ago

SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ ग्राहकों का डेटा? 3,897 रिकॉर्ड में मिली निजी जानकारी

SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…

56 minutes ago