मनोरंजन

Tiger 3: सलमान ख़ान की फिल्म ‘टाइगर 3’ की रफ़्तार पड़ी धीमी, जानें 5 दिन बाद कैसा रहा कलेक्शन

Tiger 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) रविवार,12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. देश भर में दिवाली के त्योहार के बावजूद फिल्म ने 44.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ धमाकेदार ओपनिंग की. हीं केवल 6 दिनों में भारत में टाइगर 3 का कलेक्शन 200 करोड़ तक पहुच गया है, जो की रिकॉर्ड ब्रेकिंग है. वहीं केवल 6 दिनों दुनियाभर में यह आंकड़ा 300 करोड़ पार हो गया है, जो कि रिकॉर्ड ब्रेकिंग है.

रिपोर्ट्स के अनुसार,6वें दिन यानी वीकेंड से पहले शुक्रवार को टाइगर 3 ने केवल 13 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में कुल बॉक्स ऑफिस पर कमाई 200.65 करोड़ हो गई है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 5 दिनों 297 करोड़ है, जो कि छठे दिन 300 करोड़ पार हो जाएगी.

पहले हफ्ते में दिखा असर

पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 44.5 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन ये आंकड़ा 59.25 करोड़ तक पहुंचा था. तीसरे दिन कमाई गिरकर 44 करोड़ पर आ गई. वहीं चौथे दिन और नीचे 21.1 करोड़ पर पहुंच गई. जबकि पांचवे दिन केवल 18.5 करोड़ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई हासिल कर पाई है. इसके बाद पांच दिनों में कलेक्शन 187.65 करोड़ हो गया है. गौरतलब है सलमान खान की इस फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है.

सलमान के निभाए स्पाई किरदार, टाइगर से ही स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत हुई थी और इस रोल में सलमान को देखने का इंतजार भी फैन्स को लंबे समय से था. लेकिन इस भारी भौकाल के बावजूद ‘टाइगर 3’ अभी 200 करोड़ का नेट कलेक्शन नहीं कर पाई है, जो इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘गदर 2’ के लिए 4-5 दिन में बड़े कर लिया था.

इन दोनों फिल्मों के अलावा…

इन दोनों फिल्मों के अलावा बॉक्स ऑफिस पर 12वीं फेल लगातार झंडे गाड़ रही है. विक्रांत मैसी अभिनीय यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है. कम बजट में बनी विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई की है. हालांकि, कम स्क्रीन काउंट की वजह से फिल्म की कमाई धीमी होती चली जा रही है. 21वें दिन फिल्म ने 96 लाख का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 36.56 करोड़ हो गई है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

1 hour ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

1 hour ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

2 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

2 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

3 hours ago