आईपीएल

रोहित के बिना उतरी मुंबई इंडियंस! पंजाब ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, जानिए ‘हिटमैन’ के बाहर होने की असली वजह

MI vs PBKS: आज (16 अप्रैल) होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इसी के साथ पंजाब की टीम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि मुंबई की टीम में दो बदलाव हुए हैं, रोहित शर्मा की जगह क्विंटन डी कॉक को शामिल किया गया है. और साथ ही मयंक रावज आज अपना डेब्यू मैच खेलेंगे.

रोहित शर्मा क्यों हुए बाहर (Rohit Sharma Injury Update)

रोहित शर्मा के नहीं होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. पहले से ही इस सीजन मुंबई इंडियंस का कुछ खास नहीं गुजर रहा है. और ऐसे में अपने स्टार बल्लेबाजों को बाहर रखना मुंबई के लिए बड़ी टेंशन के रूप में देखा जा रहा है. बता दें कि RCB के साथ हुए पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित के हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है.

चहल की फिरकी से क्या बच पाएगी मुंबई?

मुंबई के खिलाफ युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन हमेशा प्रभावशाली रहा है (Yuzvendra Chahal vs MI Record). उन्होंने अब तक 21 पारियों में 30 विकेट लिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 16.2 का है, जो काफी शानदार माना जाता है. खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव को उन्होंने 13 पारियों में 4 बार आउट किया है. वहीं हार्दिक पांड्या भी उनके सामने संघर्ष करते दिखे हैं. चहल ने उन्हें 15 पारियों में 4 बार पवेलियन भेजा है और उनके खिलाफ रन बनाने की रफ्तार भी काफी धीमी रही है. अगर आईपीएल 2026 की बात करें, तो चहल ने अभी तक 3 मैचों में 8.2 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड मजबूत है

दोनों टीमों की प्लेइंग XI (MI vs PBKS Playing 11)

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI (MI Playing 11): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह


ये भी पढ़ें: ‘मै फिट नहीं’; आखिर किस बीमारी से जूझ रहे हैं विराट कोहली? लखनऊ से जीतने के बाद खुद बताई समस्या


पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI (PBKS Playing 11): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago