Bihar Elections 2025: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) जब विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद निकल रहे थे तो उनकी गाड़ी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी से टकरा गई.
हालांकि टक्कर बहुत मामूली थी और तब सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए. उसके बाद उप मुख्यमंत्री (Samrat Chaudhary) के गाड़ी को आगे बढ़ाया गया और तेज प्रताप उसके बाद मीडिया कर्मियों से बात करने लगे.
आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2025) से पहले बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार (24 जुलाई) को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उन्हें टिकट दे या न दे, वह महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे.
तेज प्रताप यादव ने मीडिया से कहा कि वह महुआ से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. मई में अनुष्का यादव के साथ अपने संबंधों का सार्वजनिक रूप से खुलासा करने के बाद उन्हें परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद से राजद से उनके टिकट को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
उन्होंने कहा, “महुआ के लोग केवल यही चाहते हैं कि मैं यहाँ से चुनाव लड़ूं. वे कह रहे हैं कि अगर राजद से कोई और यहां से चुनाव लड़ता है, तो वे उसे वोट नहीं देंगे. अगर पार्टी (RJD) मुझे टिकट देती है, तो मैं राजद के लिए चुनाव लड़ूँगा. अगर ऐसा नहीं होता है, तो मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूँगा, लेकिन महुआ से ही लड़ूँगा. यह मेरी कर्मभूमि है.”
महुआ वह विधानसभा सीट है जहां से तेज प्रताप ने 2015 का विधानसभा चुनाव जीता था और नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री बने थे और 2017 तक इस पद पर रहे. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि उन्होंने महुआ में एक मेडिकल कॉलेज और सड़कें बनवाने में मदद की थी.
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “मेरी मां (राबड़ी देवी) ने अपने विधान परिषद निधि से इस क्षेत्र में एम्बुलेंस वैन उपलब्ध कराईं. इसलिए, मैं वहीं से चुनाव लड़ूंगा जहां से मैंने काम किया है.”
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अगर वे सत्ता में आए, तो वे इस क्षेत्र को ज़िला घोषित करवाएंगे और वहां एक डिग्री कॉलेज भी स्थापित करेंगे.
यह बयान कुछ दिनों पहले ही उनके समर्थकों के साथ टीम तेज प्रताप यादव (Team Tej Pratap Yadav) लिखा हरा और सफेद झंडा लिए देखे जाने के बाद आई है. टीम तेज प्रताप यादव के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से लोग उनसे जुड़ सकते हैं और अपनी समस्याएं उनके साथ शेयर कर सकते हैं.
बिहार की 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए अक्टूबर या नवंबर में चुनाव होंगे, जिसमें एनडीए (JDU, BJP, LJP-R, HAM) और महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, लेफ्ट) के बीच टक्कर होगी. इसके अलावा पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी पहली बार चुनाव लड़ेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…