खेल

India-England Test: ऋषभ पंत का अर्धशतक, भारत की पहली पारी 358 पर सिमटी

India-England Test: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 358 रन पर समाप्त हो गई. इंजरी के बावजूद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे और शानदार अर्धशतक लगाते हुए 54 रन बनाकर आउट हुए.

इससे पहले भारत ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 4 विकेट पर 264 रन से आगे शुरू की थी. टीम इंडिया को रवींद्र जडेजा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन इस बार वह फ्लॉप रहे और सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए. शार्दुल ठाकुर ने 41 और वाशिंगटन सुंदर ने 27 रन की पारी खेली.

इंजरी के बाद भी पिच पर वापस उतरे ऋषभ पंत

भारतीय पारी का मुख्य आकर्षण एक बार फिर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) रहे. पंत दाएं पैर में गंभीर इंजरी के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे. जब पंत बल्लेबाजी के लिए फील्ड में आ रहे थे, तो मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनके साहस की प्रशंसा की.

पंत ने पहले दिन के स्कोर 37 से अपनी पारी आगे बढ़ाई. दर्द से जूझते हुए उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और 54 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हुए. पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. उनकी जगह धुव जुरेल विकेटकीपिंग करेंगे.

अपना पहला टेस्ट खेल रहे अंशुल कंबोज खाता नहीं खोल पाए. उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया.

कप्तान बेन स्टोक्स ने आधी टीम पवेलियन भेज दी

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इस सीरीज में बल्लेबाज से ज्यादा बतौर गेंदबाज प्रभावी रहे हैं. इस पारी में भी स्टोक्स ने 5 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट झटके. क्रिस वोक्स और लियाम डॉसन को 1-1 विकेट मिला.

भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है. अगर भारत को इस टेस्ट पर अपनी पकड़ बनानी है तो इंग्लैंड पर पहली पारी में बड़ी बढ़त लेनी होगी. अगर टीम इंडिया इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 100 से 125 रन की बढ़त लेने में कामयाब रहती है तो मैच पर पकड़ बना सकती है.

पिच तेज गेंदबाजों को सपोर्ट कर रही है. ऐसे में बुमराह, सिराज, शार्दुल और कंबोज से कप्तान गिल को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.


ये भी पढ़ें: India vs England: दिग्गजों के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हुए KL Rahul


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

3 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

56 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

2 hours ago