उत्तर प्रदेश

शिव कुमार पाल बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति

इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता व शासकीय अधिवक्ता रहे शिव कुमार पाल को केंद्र सरकार का डिप्टी सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है. अपर सालिसिटर जनरल वरिष्ठ अधिवक्ता शशि प्रकाश सिंह ने कार्यभार ग्रहण कराया और बधाई के साथ शुभकामनाएं दी.

उन्होंने निवर्तमान डिप्टी सॉलिसिटर जनरल वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश को पुष्प गुच्छ भेंट कर केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं के साथ भावपूर्ण विदाई दी और नवनियुक्त डिप्टी सॉलिसिटर जनरल शिव कुमार पाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दी.

केंद्र सरकार ने जारी किया नियुक्ति आदेश

वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश 28 अगस्त 2014 से 12 सितंबर 2022 तक सहायक सॉलिसिटर जनरल और 13 सितंबर 2022 से अब तक डिप्टी सॉलिसिटर जनरल के पद पर कार्यरत रहे. इस पद पर‌ नई नियुक्ति का आदेश गुरुवार को भारत सरकार के विधि एवं न्याय विभाग की ओर से जारी किया गया.

गौरतलब है कि नवनियुक्त डिप्टी सॉलिसिटर जनरल शिव कुमार पाल पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार के शासकीय अधिवक्ता रहे हैं. उनका कार्यकाल पूरे पांच वर्ष यानी मई 2018 से जून 2023 तक का रहा. इसके बाद प्रदेश सरकार में वह अपर महाधिवक्ता भी रहे.

अधिवक्ताओं की उपस्थिति में विदाई समारोह

अपर सॉलिसिटर जनरल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य स्थाई अधिवक्ता तृतीय मनोज कुमार सिंह, मुख्य स्थाई अधिवक्ता चतुर्थ शीतला प्रसाद गौड़, देशदीपक श्रीवास्तव, डा अवधेश चंद्र श्रीवास्तव,पं देवेंद्र नाथ मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, पूर्णेंदु सिंह, विनय सिंह, सर्वेश सिंह, मनीष द्विवेदी, कृष्ण जी शुक्ल आत्म प्रकाश त्रिपाठी,राजेश त्रिपाठी, मनोज कुमार दूबे,बी के सिंह रघुवंशी,नरेंद्र कुमार चटर्जी हरिश्चंद्र दूबे , ज्ञान प्रकाश अस्थाना, सत्य प्रकाश सिंह, पंकज दुबे, संजय यादव आदि शामिल रहे.


ये भी पढ़े: भारत और ब्रिटेन के बीच FTA साइन, जानें क्या होगा सुपर सस्ता और क्या पड़ेगा जेब पर भारी?


भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago