देश

’22 जनवरी को रामजी नहीं आएंगे…’ तेजप्रताप बोले- भगवान राम ने सपने में बताया ई सब ढोंग है

Tej Pratap Yadav on Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे. उद्घाटन के लिए अयोध्या सज धज कर तैयार है. उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर नेताओं की सियासी बयानबाजी भी जोरों पर है. इसी कड़ी में बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल गांधी बोले- पीएम आपके आंसू पोछने मणिपुर नहीं आए

तेज प्रताप यादव ने रविवार को कहा कि 22 जनवरी को रामजी अयोध्या नहीं आएंगे. रामजी मेरे सपने में आए थे. उन्होंने मुझे सपने में बताया कि ई सब ढोंग चल रहा है, हम उस दिन ऐबे नहीं करेंगे. तेज प्रताप ने कहा कि चुनाव आते ही मंदिर आगे आ जाता है और चुनाव खत्म होते ही मंदिर की बात नहीं की जाती. उन्होंने ये सभी बातें अपने संगठन के स्थापना दिवस समारोह में कही.

सपने में आए थे मुलायम सिंह यादव

बता दें कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने बयानों के लिए जानें जाते हैं. इससे पहले उन्होंने मार्च में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे साइकिल से मंत्रालय जा रहे होते हैं. इसके पीछे भी उन्होंने एक हैरान कर देने वाली कहानी सुनाई थी. उन्होंने कहा था कि सुबह 9 बजे जब सो रहा था तभी नेताजी उनके सपने में आए और उन्होंने उनसे बहुत सारी बातचीत की. इतना ही नहीं नेताजी ने उनको गले भी लगाया.

यह भी पढ़ेंः ‘भारत 15 मार्च से पहले सैनिक हटा लें…’ मुइज्जू ने दिखाए तेवर, मालदीव में भारतीय सैनिकों को लेकर क्या है विवाद?

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. अब सभी को 22 जनवरी का इंतजार है जब पीएम मोदी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. समारोह में देश- विदेश के 2200 से अधिक मेहमान हिस्सा लेंगे.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

11 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

53 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago