शुभमन गिल (सोर्स- बीसीसीआई)
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. मोहाली में खेले गए पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा को डक पर आउट करवाने वाले ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो गई है. इंजरी की वजह से पहले मैच में नहीं खेलने वाले यशस्वी जायसवाल को भी टीम में शामिल किया गया है. वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी का आगाज करेंगे. वहीं दूसरी ओर विराट कोहली की भी टीम में वापसी हुई है. उनके टीम में आने के बाद तिलक वर्मा को टीम से बाहर बैठना पड़ा है.
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा पर अपना भरसा दताया था. जिसकी वजह से संजू सैमसन को पहले मैच में प्लेइंग इलेव में मौका नहीं मिला था. अब दूसरे मैच में एक बार फिर से संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है. दूसरे मैच में भी जितेश शर्मा को ही प्लेइंग इलेवन में रखा गया है. इस मैच में विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की एंट्री हुई है. इसके अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है. टीम इंडिया में तीन स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को मौका मिला है. तेज गेंदबाज के रूप में मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है.
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश खुमरा.
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान.
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…