Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

’22 जनवरी को रामजी नहीं आएंगे…’ तेजप्रताप बोले- भगवान राम ने सपने में बताया ई सब ढोंग है

Tej Pratap Yadav on Ram Mandir Inauguration: बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने रविवार को एक बार फिर हैरान कर देने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भगवान राम उनके सपने में आए थे.

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव ने फिर दिया हैरान कर देने वाला बयान.

Tej Pratap Yadav on Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे. उद्घाटन के लिए अयोध्या सज धज कर तैयार है. उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर नेताओं की सियासी बयानबाजी भी जोरों पर है. इसी कड़ी में बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल गांधी बोले- पीएम आपके आंसू पोछने मणिपुर नहीं आए

तेज प्रताप यादव ने रविवार को कहा कि 22 जनवरी को रामजी अयोध्या नहीं आएंगे. रामजी मेरे सपने में आए थे. उन्होंने मुझे सपने में बताया कि ई सब ढोंग चल रहा है, हम उस दिन ऐबे नहीं करेंगे. तेज प्रताप ने कहा कि चुनाव आते ही मंदिर आगे आ जाता है और चुनाव खत्म होते ही मंदिर की बात नहीं की जाती. उन्होंने ये सभी बातें अपने संगठन के स्थापना दिवस समारोह में कही.

सपने में आए थे मुलायम सिंह यादव

बता दें कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने बयानों के लिए जानें जाते हैं. इससे पहले उन्होंने मार्च में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे साइकिल से मंत्रालय जा रहे होते हैं. इसके पीछे भी उन्होंने एक हैरान कर देने वाली कहानी सुनाई थी. उन्होंने कहा था कि सुबह 9 बजे जब सो रहा था तभी नेताजी उनके सपने में आए और उन्होंने उनसे बहुत सारी बातचीत की. इतना ही नहीं नेताजी ने उनको गले भी लगाया.

यह भी पढ़ेंः ‘भारत 15 मार्च से पहले सैनिक हटा लें…’ मुइज्जू ने दिखाए तेवर, मालदीव में भारतीय सैनिकों को लेकर क्या है विवाद?

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. अब सभी को 22 जनवरी का इंतजार है जब पीएम मोदी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. समारोह में देश- विदेश के 2200 से अधिक मेहमान हिस्सा लेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital