देश

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर करारा हमला, बोले- चाचाजी पलट गए हैं…जहां भी रहें, खुश रहें, RJD का समझाया मतलब

Jan Vishwas Yatra: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार में जनविश्वास यात्रा निकाल रहे हैं. आज यानी कि 3 मार्च को यात्रा पटना के गांधी मैदान पहुंची. जहां पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि चाचाजी पलट गए हैं. वह जहां भी रहें, खुश रहें. इस दौरान मंच पर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीपीआई प्रमुख डी राजा के अलावा सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी भी मौजूद रहे.

तेजस्वी ने रैली को किया संबोधित

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जनविश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि “जो काम आजादी के बाद से नहीं हुआ था बिहार में, उसे हमने 17 महीने की सरकार में करके दिखा दिया. बिहार के युवाओं को इसी गांधी मैदान में लाखों की संख्या में नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए. पहले इस मैदान में सिर्फ राजनीतिक रैलियां होती थीं, लेकिन हमने रोजगार का रैला करके दिखाया.”

“आपके लिए हम मर-मिटने के लिए तैयार हैं”

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि “हमने सरकार में रहते हुए शिक्षामित्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को दोगुना करने का काम किया. जिसे सीएम नीतीश कुमार ने पूरी ताकत से उसे रोकने की कोशिश की थी, उन्होंने मानदेय बढ़ोतरी की फाइल को रुकवा दी थी. स्वास्थ्य विभाग में एक लाख भर्ती की फाइल को दबाकर रखी हुई थी, लेकिन कितना भी रोक लें, तेजस्वी यादव हर समय और हर हाल में आपके साथ खड़ा है. आपके लिए हम मर-मिटने के लिए तैयार हैं.”

आरजेडी हमारी MY-BAAP पार्टी है- तेजस्वी यादव

वहीं तेजस्वी यादव ने आरजेडी पर मुस्लिम यादव पार्टी होने के लग रहे आरोपों पर भी करारा पलटवार किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदीजी कहते हैं कि हमारी M-Y (मुस्लिम-यादव) पार्टी है. ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं. आरजेडी हमारी MY-BAAP पार्टी है. ये पार्टी मुस्लिम, युवा, गरीब, किसान अगड़े, पिछड़े और दलित की पार्टी है.

यह भी पढ़ें- दल-बदल पर लोकतंत्र की दुहाई, क्या अपना इतिहास भूल गई कांग्रेस पार्टी?

इस दौरान तेजस्वी यादव ने RJD का मतलब भी बताया. जिसमें उन्होंने कहा कि RJD का मतलब R- RIGHTS, J- JOBS और D-DEVELOPMENT है. इसलिए मोदीजी कुछ भी बोलें, लेकिन आरजेडी का मतलब अधिकार, नौकरी और विकास है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

5 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

36 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

57 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

59 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

2 hours ago