सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉलिंग: दिल की सेहत पर भारी पड़ सकती है यह आदत
By Shubhra Rai
पीड़ित महिला, फोटो-सोशल मीडिया
Woman Pushed by TTE from Moving Train in Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चढ़ने वाली महिला को TTE ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. महिला का कसूर बस इतना था कि उसने जनरल टिकट लिया था और एसी कोच में चढ़ गई थी. इस पर टीटीई ने उसकी जान की परवाह भी नहीं की और चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गई और बुरी तरह से घायल हो गई. मौके पर मौजूद RPF के जवानों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और बड़ी मुश्किल से महिला को ट्रेन के नीचे से निकाल कर अस्पताल भिजवाया. फिलहाल महिला का इलाज जारी है. उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है. महिला के सिर, हाथ और पैर में गम्भीर चोटें लगी हैं. तो वहीं शिकायत के बाद टीटीई पर हत्या का प्रयास करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एसजीएम नगर निवासी भावना (40) 29 फरवरी को झांसी में अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं. उनको उनकी बेटी शिल्पा छोड़ने के लिए फरीदाबाद स्टेशन पर आई थी. वह जनरल टिकट लेकर झेलम एक्सप्रेस का इंतजार कर रही थीं. दोपहर करीब सवा 12 बजे ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर रुकी तो उनके सामने एसी कोच-1 आ गया और वह उसी पर चढ़ने लगीं और फिर ट्रेन चल पड़ी. भावना ने जीआरपी को दिए लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि, एसी कोच में चढ़ते ही डयूटी पर तैनात TTE ने कहा कि एसी कोच में क्यों चढ़ गई? डिब्बे से नीचे उतरो. इस पर उन्होंने कहा कि मेरे पास जरनल टिकट है. मैं जुर्माना देने को भी तैयार हूं. इसके बावजूद TTE ने कोई रहम नहीं किया और चलती ट्रेन से उनको धक्का दे दिया और सामान भी बाहर फेंक दिया. महिला प्लेटफार्म पर गिरते ही ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई. इस पर ड्यूटी पर तैनात RPF कर्मी ने चेन पुलिंग कर उनकी जान बचाई और लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया.
ये भी पढ़ें-Greater Noida: ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा, ग्रिल गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी
बता दें कि घटना के चलते करीब 10 मिनट तक ट्रेन को स्टेशन पर रोकना बड़ा. महिला ने बताया कि, उसके दाएं हाथ के अंगूठे, सिर, कूल्हे के साथ ही पैर में गंभीर चोटें आई हैं. भावना का इलाज NIT स्थित ESI अस्पताल में चल रहा है. तो वहीं घटना को लेकर RPF सूत्रों ने मीडिया को बताया कि अगर 2 मिनट और लेट होता तो महिला की जान जा सकती थी, क्योंकि वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में बुरी तरह से फंस चुकी थी और ट्रेन के रफ्तार पकड़ते ही महिला रेलवे लाइन पर आ जाती. इसके बाद उसे बचाना मुश्किल हो जाता.
महिला ने टीटीई पर जान से मारने का आरोप लगाया है और कहा है कि उसे जान से मारने की नीयत से ट्रेन से धक्का दिया गया. तो वहीं महिला की शिकायत पर जीआरपी ने हत्या के प्रयास की धारा के तहत टीटीई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. घटना को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने मीडिया को बताया कि, रेलवे से TTE के बारे में रिकॉर्ड तलब किया गया है. आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है. उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
IMD ने तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में अगले 8 घंटों के दौरान भारी…
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की…
21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…
आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मेष राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर वृषभ राशि के जातकों…