खेल

IPL 2024: रोमारियो शेफर्ड ने उखेड़ी एनरिक नॉर्खिया की बखिया, एक ओवर में ठोके 32 रन

Romario Shepherd: आईपीएल 2024 में रविवार (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सीजन का 20वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 29 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में मुंबई के रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली. मुंबई की पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 32 रन ठोक डाले. इस दौरान वानखेडे़ स्टेडियम में आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बन गया. मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 234 रन बनाए और दिल्ली के सामने जीत के लिए विशाल टारगेट रखा.

आईपीएल में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब इनिंग के आखिरी ओवर में 30 से ज्यादा रन बने. रोमारियो शेफर्ड ने 32 रन ठोककर केकेआर के दिग्गज रिंकू सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं आईपीएल के किसी भी मैच के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के नाम पर दर्ज है.

रोमारियो शेफर्ड ने एक ओवर में ठोके 32 रन

एनरिक नॉर्खिया 20वां ओवर फेंकने आए. उनकी पहली गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने चौका जड़ दिया. इसके बाद नॉर्खिया ने दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाह फुल लेंथ की फेंकी. जिसे शेफर्ड ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया. उसके बाद शेफर्ड ने अगली दो गेंद पर लगातार छक्का जड़ा. पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका लगाया और आखिरी गेंद को फिर से स्टैंड में छक्का जड़ दिया.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024, MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, दिल्ली कैपिल्ट को 29 रन से हराया

IPL Sign Language Commentary: अगर सुन नहीं सकते तो भी आईपीएल का मजा नहीं होगा किरकिरा, हाथों के साइन से समझ सकेंगे कमेंट्री

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago