देश

“दो-दो सीएम के बेटे होने के बाद भी… अगर चाहते तो…”, तेजस्वी ने बताया, क्यों नहीं की 9वीं से आगे की पढ़ाई

Tejashwi Yadav: लालू यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बता दिया है कि उन्होंने 9वीं से आगे की पढ़ाई क्यों नहीं की. उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरे मंच से कहा कि दो-दो सीएम का बेटा होने के बाद भी उन्होंने पढ़ाई नहीं की. अगर चाहते तो जाली फर्जी डिग्री ले लेते.

बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव किसी प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए उन्हें मंच पर बुलाया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम दो-दो सीएम के बेटे हैं.चाहते तो फर्जी डिग्री ले लेते. लेकिन सीएम का बेटा होकर भी पढ़ाई नहीं किए. उन्होंने स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के जरिए भी नौकरी ली जा सकती है. बिहार सरकार खिलाड़ियों को नौकरी देगी. मेडल लाओ और नौकरी पाओ.

तेजस्वी की शिक्षा पर सवाल उठाते रहे हैं प्रशांत किशोर

बता दें कि राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अक्सर लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम को 9वीं फेल कह कर संबोधित करते हैं. प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर सवाल उठाते रहते हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक जनता जानती है कि तेजस्वी यादव 9वीं के बाद कभी स्कूल नहीं गए.

यह भी पढ़ें: ओमान के सुल्तान राजकीय दौरे पर आए भारत, PM मोदी ने की आगवानी; बोले- आज का दिन हमारे संबंधों में ऐतिहासिक

“जब तेजस्वी स्कूल ही नहीं गए…”

बता दें कि प्रशांत किशोर ने यह बात तब कही थी जब सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था. नीतीश के बयान पर बचाव करने आए तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार सिर्फ सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे, जिसकी पढ़ाई सिर्फ स्कूलों में होती है. तेजस्वी के इसी बयान के बाद प्रशांत किशोर ने कहा था कि इससे तेजस्वी के ज्ञान का प्रदर्शन हो रहा है, जो बता रहा है कि जब आप खुद ही स्कूल नहीं गए तो आपको तो यही लगेगा. उन्होंने कहा था कि तेजस्वी को कैसे पता कि सेक्स एजुकेशन क्या होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

51 seconds ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

35 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

37 minutes ago

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

1 hour ago