देश

“मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश के हर…”, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने की बातचीत

PM Modi On Viksit Bharat Sankalp Yatra:  पीएम मोदी ने शनिवार को सरकार की योजनाओं से संबंधित विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की. पीएम मोदी ने सभी लाभार्थियों से वर्चुअली जुड़े. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गांरटी वाली गाड़ी देश के हर कोने में पहुंच रही है. पीएम ने कहा कि सरकारों से इस यात्रा को बढ़ावा देने का आग्रह करता हूं.”

लंबे समय तक बड़े शहरों तक सीमित रहाविकास का दायरा-पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि आजादी के लंबे समय तक जो भी विकास हुआ, उसका दायरा देश के कुछ बड़े शहरों तक सीमित रहा, लेकिन आज हम देश के टीयर 2 और टीयर 3 शहरों के विकास पर बल दे रहे हैं. देश के सैंकड़ों छोटे शहर ही विकसित भारत की भव्य इमारत को सशक्त करने वाले हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी भले ही मोदी ने दिखाई है, लेकिन सच्चाई ये है कि आज देशवासियों ने उस यात्रा की कमान संभाल ली है. एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव या शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं.”

पीएम ने कहा , “आज से राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भी इस यात्रा का आरंभ हो गया है. चुनाव आचार संहिता की वजह से इन राज्यों में अब तक ये यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी. मेरा हर राज्य की नई सरकार से आग्रह है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का अपने राज्य में तेजी से विस्तार करें.”

यह भी पढ़ें: Good News: गरीब बुजुर्गों को पेंशन देगी यूपी सरकार, CM योगी बोले- नौजवान को रोजगार, हर किसान को उपज की गारंटी

140 करोड़ लोगों के लिए है यह यात्रा- हरदीप पुरी

विकसित भारत शंकालप यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “यह पीएम मोदी की चिंता थी कि किसी को भी पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए. बहुत से लोग ‘यात्रा’ करते हैं. कुछ शारीरिक लाभ के लिए और कुछ व्यक्तिगत लाभ के लिए, लेकिन यह ‘यात्रा’ ऐसा है कि यह देश के 140 करोड़ लोगों के लाभ के लिए है.”

भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य की पूर्ती हमें करनी होगी-सिंधिया

वहीं ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य की पूर्ती हमें करनी होगी. वही एक संकल्प आज के कार्यक्रम में लेकर भारत सरकार और पीएम मोदी की एक एक योजना जो घर-घर तक पहुंची है… आज हम प्रधानमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद देते हैं… हम सबने संकल्प लिया है कि एक साथ मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

36 seconds ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

8 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

13 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

22 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

33 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

35 minutes ago