छात्रों के बीच विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह
UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने Yuva @ Sarojini Nagar Conclave का आयोजन कराया. युवा संवाद के इस कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले विषय विशेषज्ञ उपस्थित तो रहे ही, साथ ही राजेश्वर सिंह ने भी सफलता का मूल मंत्र छात्रों के साथ साझा किया.
छात्रों को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ• राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनी नगर जितना आगे बढ़ेगा, देश उतना ही आगे बढ़ेगा. आदमी को हमेशा को खुद को इम्प्रूव करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. आज भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है और वर्तमान समय में भारत 85 देशों को रक्षा उपकरण मुहैया करा रहा है.
छात्रों से संवाद के दौरान राजेश्वर सिंह ने बेहतर जवाब देने वाले तीन छात्रों को आईपैड दिया और साथ ही कॉनक्लेव में मौजूद छात्रों की तैयारी के लिए एक किट का वितरण किया गया जिसमें उनकी तैयारियों से जुड़ी हुई सामग्री और पेन ड्राइव था. राजेश्वर सिंह ने ईमेल आई डी के जरिए छात्र सम्पर्क और @RSForYouth नाम के “x” हैण्डल के जरिए छात्रों को सम्पर्क में रहने और किसी भी समस्या पर सम्पर्क करने के लिए कहा.
युवा संवाद कार्यक्रम में शैक्षिक सशक्तिकरण, कैरियर मार्गदर्शन: उड़ान को दिशा एवं कैरियर मार्गदर्शन के अलग-अलग सेंगमेंट्स में छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला. भावी पीढ़ी के सपनों को आयाम देने की अभिनव पहल ‘Yuva @ SarojiniNagar Conclave’ के कार्यक्रम में अनेकों कॉलेजों के छात्र उपस्थित रहे.
युवा संवाद में उपस्थित प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों ने आईएएस, क्लैट, नेट, जी, आईआईटी आदि परीक्षाओं से जुड़ी हुई मूलभूत बातें और कटऑफ के बारे में बारीकी से अवगत कराया. उन्होंने कहा अपने लक्ष्य को तय करिए और उस लक्ष्य को हमेशा याद रखिए, अपने लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति रखनी उतनी ही जरुरी है. “जिस्म तो क्या हम तो रूह में उतरे होते हैं, तुमने चाहा ही नहीं चाहने वालों की तरह” पर वक्ता के बोलते ही हॉल छात्रों की तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया.
युवा संवाद के दौरान सरोजनी नगर क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी विधायक राजेश्वर सिंह ने सम्मानित किया. भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत में कानून की पढ़ाई अनिवार्य होनी चाहिए, भले इसे एक अध्याय अथवा किसी और तरह से शामिल किया जाए और इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निवेदन भी किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…