देश

तेलंगाना विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, KTR और हरीश राव हिरासत में; BRS विधायक के बाल खींचने का वीडियो वायरल

Telangana Assembly Ruckus: तेलंगाना विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ. कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लिए गए नेताओं में BRS के कार्यकारी अध्यक्ष K.T रामाराव (KTR), विधायक हरीश राव और कई अन्य नेता शामिल हैं. विधानसभा परिसर के बाहर पुलिस और BRS नेताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.

कांग्रेस के 1 हजार दिन पूरे होने पर विरोध

दरअसल BRS विधायक कांग्रेस सरकार के सत्ता में 1,000 दिन पूरे होने के विरोध में काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद पार्टी नेताओं ने गनपार्क में भी प्रदर्शन किया.

KTR ने कांग्रेस सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार के 1,000 दिन पूरे होने के बाद भी उन्हें पूरा नहीं किया गया.

विरोध प्रदर्शन के दौरान BRS नेताओं ने विधानसभा परिसर में घुसने की कोशिश की जिसे पुलिस ने रोक दिया. इसके बाद पुलिस ने KTR, हरीश राव समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया.

BRS महिला विधायक के बाल पकड़कर ले गई पुलिस

इस दौरान एक और विवाद सामने आया. समाचार एजेंसी ANI के वीडियो में हैदराबाद पुलिस की ‘स्विफ्ट वुमन एक्शन टीम’ की एक महिला पुलिसकर्मी BRS विधायक सबिता इंदिरा रेड्डी को हिरासत में लेते समय उनके बाल खींचती नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

प्रदर्शन का असर विधानसभा के बाहर ट्रैफिक पर भी पड़ा. बड़ी संख्या में BRS कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के जुटने से करीब 30 से 40 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही.

BJP ने भी विधानसभा में उठाया मुद्दा

इस मामले को लेकर भाजपा विधायकों ने भी विधानसभा में सरकार को घेरा. उन्होंने पंजीकरण अधिनियम की धारा 22ए के तहत निजी जमीनों को प्रतिबंधित सूची में शामिल किए जाने के मुद्दे पर चर्चा और न्यायिक जांच की मांग की.

ये भी पढ़ें- 15 दिन में एक बार करें उपवास, कैंसर हो जाएगा खत्म…, CMD उपेंद्र राय से बातचीत में आचार्य मनीष का बड़ा खुलासा

भाजपा विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया. इसके बाद वे वेल में पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: सोमवार को बन रहा ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: सोमवार, 28 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शाम…

1 hour ago

सोमवार को ध्रुव और मालव्य योग का दुर्लभ संगम, मिलेगा बंपर धन; जानिए मेष लेकर मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर 2026, सोमवार को ध्रुव और व्याघात योग के प्रभाव से…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, काम में रखें सावधानी; प्रेम जीवन में मिलेगा साथ

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: दोस्तों के साथ बनेगा घूमने का प्लान, खर्च बढ़ने के संकेत

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव…

2 hours ago