देश

Andhra Pradesh: तेलुगु अभिनेता पोसानी कृष्ण मुरली गिरफ्तार, CM चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पर अपमानजनक टिप्पणी का है आरोप

Posani Krishna Murali Arrest: आंध्र प्रदेश पुलिस ने तेलुगु अभिनेता और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के नेता पोसानी कृष्ण मुरली को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मंत्री नारा लोकेश के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार कर ल‍िया.

आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम ने बुधवार रात हैदराबाद के रायदुर्ग क्षेत्र स्थित माय होम भुजा अपार्टमेंट्स में स्थित उनके आवास से पोसानी को गिरफ्तार किया. अभिनेता ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई. पुलिस टीम द्वारा उन्हें सड़क मार्ग से आंध्र प्रदेश ले जाया गया.

अलग-अलग जिलों में दर्ज हुआ केस

पिछले कुछ महीनों में विभिन्न जिलों की पुलिस ने पोसानी के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं. नवंबर 2024 में, आंध्र प्रदेश में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की युवा शाखा तेलुगु युवथा के नेता बंडारू वामसीकृष्णा की शिकायत पर पोसानी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

शिकायतकर्ता ने कहा कि पोसानी ने प‍िछले साल सितंबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ झूठे आरोप लगाए और अपमानजनक टिप्पणियां कीं. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता की टिप्पणियों ने मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल किया.

पोसानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111, 196, 353, 299, 341, 336 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले कुछ टीडीपी नेताओं की शिकायत पर पोसानी के खिलाफ कडप्पा जिले में रिम्स पुलिस स्टेशन में उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और आईटी मंत्री नारा लोकेश के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया था.

अपमानजनक कंटेंट पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई

राजमुंदरी में जन सेना नेताओं ने भी पवन कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पोसानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अभिनेता के खिलाफ कडप्पा, चित्तूर, तिरुपति, अनंतपुर, पलनाडु और बापटला में मामले दर्ज किए गए थे.

टीडीपी, जन सेना और भाजपा की गठबंधन सरकार YSRCP के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जिन्होंने वाईएसआरसीपी के सत्ता में रहने के दौरान टीडीपी और जन सेना नेताओं के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट पोस्ट की थी. चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण और लोकेश के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने के लिए विवादास्पद फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ भी इसी तरह के मामले दर्ज किए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

16 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

17 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

29 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago