खेल

Champions Trophy: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में रौंदा, 8 रनों से दी मात

चैंपियंस ट्रॉफी के एक बेहद अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रनों से हरा दिया है. यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया, जहां दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

यह मैच वर्चुअल नॉकआउट माना जा रहा था, क्योंकि दोनों ही टीमों के लिए जीत जरूरी थी. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और फिर अपने गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया. अफगानिस्तान की इस जीत के साथ वह सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है, जबकि इंग्लैंड के लिए टूर्नामेंट का सफर यहीं खत्म हो गया है.

इब्राहिम जादरान और ओमरजई का शानदार प्रदर्शन

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325/7 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 317 रनों पर सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने शानदार 177 रनों की पारी खेली. यह चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बनी. उनकी इस पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर रखा.

अजमतुल्लाह ओमरजई ने अफगानिस्तान के लिए आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया. उन्होंने 58 रन देकर 5 विकेट झटके और मोहम्मद नबी (4/30, 2019), फजलहक फारुकी (4/34, 2023) और शापूर जद्रान (4/34, 2015) को पीछे छोड़ दिया.

इंग्लैंड की पारी

326 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने तेज शुरुआत किया. फिल साल्ट ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया, लेकिन जल्द ही ओमरजई ने उन्हें बोल्ड कर दिया. इसके बाद जेमी स्मिथ भी पहली ही गेंद पर मोहम्मद नबी की फिरकी में फंस गए. इंग्लैंड का स्कोर जल्द ही 30/2 हो गया. जो रूट और बेन डकेट ने पारी को संभालने की कोशिश की. डकेट ने 38 रन बनाए, लेकिन राशिद खान की गुगली पर एलबीडब्ल्यू हो गए. इंग्लैंड ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला उनके खिलाफ गया.

जो रूट ने एक छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा. उन्होंने पहले डकेट और फिर हैरी ब्रूक के साथ साझेदारी की. हालांकि, ब्रूक नबी की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद कप्तान जोस बटलर मैदान पर आए. बटलर ने नबी की गेंदों पर दो बड़े छक्के लगाए, लेकिन ओमरजई की शॉर्ट गेंद पर मिडविकेट में कैच दे बैठे.

रूट ने संघर्ष जारी रखा और 98 गेंदों में अपना 17वां वनडे शतक पूरा किया. यह उनका 2019 विश्व कप के बाद पहला शतक था. हालांकि, इंग्लैंड की उम्मीदें तब टूट गईं जब ओमरजई ने रूट को 120 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

अंत में इंग्लैंड को 25 गेंदों में 39 रन चाहिए थे. जेमी ओवर्टन और जोफ्रा आर्चर ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन अफगान गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा. आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 13 रन चाहिए थे, लेकिन अफगानिस्तान ने शानदार गेंदबाजी कर मैच जीत लिया.

संछिप्त स्कोरकार्ड

अफगानिस्तान की पारी

फॉल ऑफ विकेट: 1-11 (गुरबाज, 4.1), 2-15 (अताल, 4.5), 3-37 (रहमत शाह, 8.5), 4-140 (शाहिदी, 29.3), 5-212 (ओमरजई, 39.6), 6-323 (जादरान, 49.1), 7-324 (नबी, 49.4)

इंग्लैंड की गेंदबाजी

इंग्लैंड की पारी

फॉल ऑफ विकेट: 1-19 (साल्ट, 3.3), 2-30 (स्मिथ, 6.1), 3-98 (डकेट, 16.4), 4-133 (ब्रूक, 21.4), 5-216 (बटलर, 36.5), 6-233 (लिविंगस्टोन, 38.4), 7-287 (रूट, 45.5), 8-309 (ओवर्टन, 47.5), 9-313 (आर्चर, 48.5), 10-317 (राशिद, 49.5)

अफगानिस्तान की गेंदबाजी

अफगानिस्तान ने कायम रखा बड़े मंच पर जलवा

अफगानिस्तान ने एक बार फिर साबित किया कि वे बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. ओमरजई ने 5 विकेट लेने के अलावा 41 रनों की तेजतर्रार पारी भी खेली. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने अफगानिस्तान को यादगार जीत दिलाई और इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया.

अफगानिस्तान का यह धमाकेदार प्रदर्शन कोई संयोग नहीं है. इससे पहले भी अफगानिस्तान ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया था. इसके अलावा, उसी वर्ल्ड कप में इस अफगानी टीम ने मुंबई में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था. हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल की 201 रनों की ऐतिहासिक पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया उस करीबी मुकाबले में हारते-हारते बचा था.

लेकिन एक साल बाद वेस्टइंडीज और यूएसए में आयोजित हुए T20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने ये कसर भी पूरी कर दी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया.


ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने जड़ा ऐतिहासिक शतक


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

17 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago