देश

Pahalgam Terror Attack: PM मोदी बोले- आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अटल, गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा; शाह पहलगाम रवाना

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की दोपहर को भीषण आतंकी हमला हुआ, जिसमें घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों को निशाना बनाया गया. हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कई महिलाओं को भी गोलियां लगीं. दो दर्जन लोगों की मौत होने की आशंका है. अभी तक एक मृतक की पहचान हो चुकी है, वहीं 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना बायसारन के निकट हुई, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है.

हमले के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला एवं अन्य राजनेताओं ने हमले की कड़ी निंदा की है.

अमित शाह BSF के विशेष हेलिकॉप्टर से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ IB चीफ और गृह सचिव भी साथ गए हैं. वहां पहुंचकर गृह मंत्री हाई लेवल मीटिंग करेंगे, जिसमें सीएम अब्दुल्ला और टॉप सुरक्षा अधिकारी भी शामिल होंगे.

घायलों की सूची जारी, कई राज्यों से पहुंचे थे लोग

हमले में घायल लोगों की सूची जारी कर दी गई है, जिनमें विभिन्न राज्यों के पर्यटक शामिल हैं:

  • वीणो भट्ट – गुजरात
  • माणिक पाटिल
  • रिनो पांडे
  • एस. बालाचंद्रु – महाराष्ट्र
  • डॉ. परमेश्वर
  • अभिजावन राव – कर्नाटक
  • संत्रु – तमिलनाडु
  • शशि कुमारी – ओडिशा

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया:

“मैं पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस जघन्य अपराध के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने आतंक के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और गृह मंत्री से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत प्रधानमंत्री को घटना की जानकारी दी और सुरक्षा एजेंसियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. उन्होंने 8 बजे श्रीनगर पहुंचने की पुष्टि की और पहलगाम दौरे की योजना बनाई. पीएम मोदी आज ही सउदी अरब की यात्रा पर गए हैं.

सियासी प्रतिक्रियाएं: विपक्ष ने उठाए सवाल

विपक्ष के नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की.

राहुल गांधी ने कहा:


“सरकार को अब जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों की जगह ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.”

प्रियंका गांधी वाड्रा:


“यह हमला मानवता के खिलाफ अपराध है. निहत्थे नागरिकों पर हमला अस्वीकार्य है. सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए.”

स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद कश्मीर के आईजीपी वी.के. बिर्डी और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अतुल डुल्लू ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए हमले की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्होंने अपनी सहयोगी सकीना इतू से घायलों के लिए अस्पताल में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें गृह सचिव, आईबी चीफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी और सेना के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में आतंकियों की तलाश और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई.

यह हमला देश की सुरक्षा को चुनौती देने की कोशिश है लेकिन एक बार फिर पूरे देश ने एकजुट होकर आतंक के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है. राजनीतिक दलों, आम नागरिकों और सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया इस बात की पुष्टि करती है कि आतंक को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़िए: पहलगाम में आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर दागी गोलियां, एक की मौत, सात घायल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

13 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

27 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago