चुटकुले

Hindi Jokes: पति-पत्नी की मीठी नोकझोंक पर मजेदार चुटकुले, पढ़कर हंसी रोक नहीं पाएंगे!

Husband Wife Jokes: कहते हैं, मुस्कान सबसे कीमती चीज होती है. हंसना न सिर्फ तनाव कम करता है बल्कि आपकी सेहत को भी चुस्त-दुरुस्त रखता है. तो क्यों न दिन की शुरुआत या अंत कुछ ऐसे चुटकुलों के साथ की जाए जो चेहरे पर मुस्कान बिखेर दें? हम आपके लिए लाए हैं पति-पत्नी के बीच होने वाली हल्की-फुल्की मीठी तकरार पर आधारित कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे.

1. आंखों की सूजन और नजर का प्यार:

पत्नी ने पति से प्यार भरे अंदाज में पूछा –
“अगर मैं आपको कुछ दिन न दिखूं तो आपको कैसा लगेगा?”
पति ने मन ही मन खुशी से झूमते हुए जवाब दिया –
“बहुत अच्छा लगेगा!”
पत्नी सोमवार को नहीं दिखी, मंगलवार को नहीं दिखी…
शुक्रवार को जब पति की आंखों की सूजन थोड़ी कम हुई, तब जाकर पति को पत्नी थोड़ी-थोड़ी दिखी!

2. जल्द वापसी का डर:

पत्नी – “जब तुम बाहर जाते हो तो मुझे बहुत घबराहट होती है.”
पति – “घबराओ मत, मैं इतनी जल्दी लौटूंगा कि तुम्हें पता भी नहीं चलेगा!”
पत्नी – “यही तो असली घबराहट की वजह है…”

3. बोलने की आजादी:

पति (पत्नी से) – “एक लेखक ने लिखा है कि पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए.”
पत्नी (हंसते हुए) – “देखो, वो भी बेचारा सिर्फ लिख पाया, बोल नहीं पाया!”

4. कपड़ों का दान या ताना:

पत्नी – “मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या?”
पति – “नहीं, फेंक दो. क्या दान करना?”
पत्नी – “दुनिया में बहुत सी भूखी-प्यासी औरतें हैं, उनके काम आ जाएंगे.”
पति – “जिसे तेरे साइज के कपड़े फिट आ जाएंगे, वो भूखी-प्यासी कैसे होगी!”

5. फीकी चाय और मीठा झटका:

पत्नी चाय लेकर आई –
पति – “फीकी चाय बनाई है ना? डॉक्टर ने मीठी चाय से मना किया है.”
पत्नी – “अब अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी, लड्डू खाकर पी लेना, फीकी नहीं लगेगी.”
पति बेहोश…

जिंदगी में थोड़ा सा हंसना सबको चाहिए, और अगर हंसी किसी जोक्स से आए तो क्या बात है. पति-पत्नी की मीठी नोकझोंक में छिपे ये चुटकुले न सिर्फ रिश्तों की हकीकत दिखाते हैं, बल्कि हल्के-फुल्के अंदाज में जिंदगी को मुस्कान से भर देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

12 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

17 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

43 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

57 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago