देश

Delhi: नहीं टला दिल्ली से आतंकी खतरा! 2 की गिरफ्तारी के बाद 4 संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश में जुटी पुलिस

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से हाल ही में दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार करने वाली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी के साथ उनके संबंधों की जांच कर रही है. 29 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ याकूब और 56 वर्षीय नौशाद ने दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाते हुए एक ‘आतंकवादी अभियान’ चलाने की साजिश रची थी, लेकिन इससे पहले कि वे अपनी साजिश में कामयाब हो पाते, दिल्ली (Delhi) पुलिस के स्पेशल सेल ने उन्हें पकड़ लिया. हालांकि, अभी भी पुलिस चार संदिग्धों की तलाश कर रही है.

दिल्ली (Delhi) पुलिस के सूत्रों के अनुसार, नौशाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन हरकत-उल-अंसार से जुड़ा है. सूत्रों ने कहा कि, “नौशाद लंबे समय से तिहाड़ में था और वहां वह ‘लालकिले पर हमला’ मामले के एक आरोपी आरिफ मोहम्मद और एक आतंकवादी सोहेल के संपर्क में आया. सोहेल को बाद में 2018 में रिहा कर दिया गया और वह पाकिस्तान चला गया और लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया. लेकिन नौशाद उसके संपर्क में था.”

हत्या के मामले में पैरोल जम्पर है जगजीत

जगजीत सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह पंजाब के बंबीहा गिरोह के संपर्क में था और बाद में उसने खालिस्तानी संचालकों के साथ संपर्क स्थापित किया. जगजीत को विदेशों में बैठे देशद्रोही तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि वह उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल जम्पर है.

अयोध्या में बढ़ा दी गई सुरक्षा

सूत्रों ने आगे कहा कि सोहेल ने ही नौशाद को प्रमुख हिंदू नेताओं की लक्षित हत्याओं और हत्याओं के वीडियो भेजने का काम दिया था. दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने कहा कि दोनों को दक्षिणपंथी हिंदू नेताओं पर लक्षित हमले करने का काम सौंपा गया था.

दोनों ने दिसंबर में आदर्श नगर निवासी एक लड़के की हत्या कर दी थी और दो कथित आतंकवादियों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर लड़के का शव भलस्वा डेयरी क्षेत्र से बरामद किया गया था, जिसके कंधे पर ‘त्रिशूल’ का टैटू बना हुआ था. सोहेल को एक वीडियो भेजा गया था. बाद में आरोपियों ने शव के आठ टुकड़े कर भलस्वा डेयरी क्षेत्र में फेंक दिया था.

ये भी पढ़ें: Ayodhya: राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया प्लान, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सभी टुकड़ों को बरामद कर लिया है.” शुक्रवार को स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी इलाके में दोनों आरोपियों के किराए के घर से से दो हथगोले बरामद किए थे. उन्होंने कहा, “आरोपियों द्वारा किए गए खुलासे के बाद पुलिस भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र की श्रद्धानंद कॉलोनी में उनके किराए के घर तक पहुंची. उनके कमरे से दो हथगोले बरामद किए गए.” पुलिस ने गुरुवार को नौशाद और जगजीत को गिरफ्तार कर 22 गोलियों के साथ तीन पिस्टल बरामद की थी. दोनों को शुक्रवार को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago