जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा मजदूर को निशाना बनाया गया
Jammu Kashmir: लोकसभा चुनाव—2024 से ठीक पहले जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में हमला कर दिया. आतंकियों ने एक गैर कश्मीरी नागरिक को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं. उनके हमले में बिहार के प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. मजदूर का नाम राजू शाह था.
पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों ने हमला अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में उस जगह किया, जहां सात मई को तीसरे चरण में मतदान होना है. एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आज कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने एक गैर—कश्मीरी मजदूर को निशाना बनाते हुए उसे गोली मारी. जिसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए. पता चलने पर गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
यह घटना इसलिए भी चिंतित कर देने वाली है क्योंकि आर्टिकल—370 हटाए जाने के बाद सुरक्षाबलों के विशेष अभियान में आतंकियों का सफाया कर देने की बात कही जा रही थी. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में यहां टारगेट किलिंग की कई वारदात हुईं हैं…जिससे आम नागरिकों में दशहत फैल गई. पिछले साल बारामूला में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी.
इससे पहले आतंकियों ने मई 2023 में भी एक शख्स की जान ले ली थी. मृतक की पहचान उधमपुर के रहने वाले दीपू के रूप में हुई थी. वह निजी सर्कस में काम करता था. आंतिकयों ने उस पर हमला कर दिया था. जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.
— भारत एक्सप्रेस
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…