Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शॉपिंग सेंटर में चाकूबाजी: ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर में सिरफरे ने एक-एक कर 6 लोगों को चाकू घोंपकर मार डाला, पुलिस ने पता चलते ही शूट किया

Australia Mass Stabbing Incident: हमलावर ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीड़ के बीच दाखिल होकर चाकू से अचानक लोगों पर हमला कर दिया. इससे वहां चीख—पुकार मच गई. कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. कुछ हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए.

Australia Mass Stabbing Incident

फोटो— आॅस्ट्रेलिया का शिडनी शहर, शॉपिंग सेंटर में हमलावर से जान बचाकर भागते लोग

Australia News: खेलों में अव्वल रहने वाले देश ऑस्ट्रेलिया में भी आपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी हैं. अब यहां के सबसे बड़े शहर सिडनी में एक सिरफरे ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुसकर कई लोगों को मार डाला है. लोगों पर उसने चाकू से हमला किया. हमले में 6 लोगों की जान चली गई.

यह घटना चौंकाने वाली है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में सिडनी शहर को सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है, जहां पर पुलिस—सिक्योरटी मुस्तैद रहती है. आॅस्ट्रलियाई मीडिया में खबरें दिखाई जा रही हैं कि हमलावर ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीड़ के बीच दाखिल होकर चाकू से अचानक कई लोगों पर हमला किया. इससे वहां चीख—पुकार मच गई. पता चलने पर पुलिस के जवान दौड़े चले आए. उन्होंने हमलावर को शूट कर दिया.

चाकू से हमला होने पर मच गई भगदड़

हमलावर द्वारा निशाना बनाए गए कई लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया. भीड़ के बीच चाकूबाजी की वारदात के होने से लोग दहशत में आ गए. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भगदड़ मच गई. पुलिस ने लोगों से कॉम्प्लेक्स को खाली कराया. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सिडनी में वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन नाम के शॉपिंग सेंटर की है, जहां पर दोपहर 3.40 बजे एक सिरफरे ने चाकू से लोगों पर हमला किया. एनएसडब्ल्यू पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘सिडनी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सेंटर में हुई घटना के बाद हमलावर को पुलिस ने शूट कर दिया है.’

फर्श पर चारों ओर बिखरे खून के छींटे

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि शख्स हाथ में चाकू लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घूम रहा था. वह पहले एक एक महिला और उसके बच्चे को चाकू मारता दिखा. फिर उसने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ही दुकानदारों पर चाकू से वार किया. उसके हमले से वहां चीख-चिल्लाहट मच गई. कुछ देर बाद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के फर्श पर चारों ओर खून ही खून नजर आ रहा था.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital