देश

आतंकी पन्नू ने रांची में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच रद्द कराने की दी धमकी, FIR दर्ज कर शुरु हुई जांच

रांची में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच पर अब आतंक का साया पड़ता दिख रहा है. रांची में 23 फरवरी को होने जा रहे भारत और इंग्लैंड क्रिकेट मैच को सिख फॉर जस्टिस संगठन ने रद्द करने की धमकी दी है. वहीं इस आतंकी संगठन  ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वापस जाने की भी धमकी दी गई है. इस मामले में रांची पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और रांची के डीसी राहुल सिन्हा खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं. वहीं धमकी को लेकर मिले ऑडियो-वीडियो को वेरिफाई किया जा रहा है.

भारत की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में पन्नू

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत का दुश्मन है और भारत की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में है. पन्नू कनाडा की नागरिकता लेकर बैठा है. वह अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का जनरल काउंसिल है.

जुलाई 2020 में, पन्नू को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया था. इसके बाद सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 51 ए के तहत उसकी संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया. पन्नू भारत के खिलाफ अभियान चला रहा है और अपने गृह राज्य पंजाब में सिख युवाओं को आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित करता रहता है. हाल ही में मारे गए खालिस्तानी समर्थक निज्जर के साथ मिलकर सालों से पन्नू काम करता रहा है. कनाडा से ये लोग पंजाब को धर्म के आधार पर अलग राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची लखनऊ

पंजाब में पन्नू के खिलाफ दर्ज हैं 20 मामले

बता दें कि पंजाब में पन्नू के खिलाफ करीब 20 मामले दर्ज हैं. भारत में आतंकी घोषित पन्नू पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर समेत कई भारतीय नेताओं को बार-बार धमकी दे चुका है. पन्नू अभी कनाडा में रह रहा है. केंद्र ने 10 जुलाई, 2019 की अपनी अधिसूचना में एसएफजे को गैरकानूनी संगठन घोषित किया था और इस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago