लखनऊ में राहुल गांधी
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘‘भारत जोडो न्याय यात्रा’’ आज मंगलवार को लखनऊ पहुंच चुकी है. राहुल गांधी के साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी हैं. लखनऊ पहुंचने पर जगह-जगह राहुल गांधी का लोगों ने स्वागत किया. वहीं राहुल गांधी पब्लिक को फ्लाइंग किस देते भी देखे गए. रात करीब 8.30 बजे राहुल गांधी घंटाघर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया.
वहीं लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “पहली ही यात्रा में मैंने हजारो लोगों से पूछा कि इस देश में जो नफरत फैल रही है इसका कारण क्या है? किसानों, मजदूरो, बेरोजगार युवाओं से पूछा कि भाई देश में इतनी नफरत क्यों फैल रही है? और हजारो लोगों से जवाब मिला कि इस देश में गरीब लोगों को न्याय नहीं मिल सकता है. न्याय केवल अरबपतियों के लिए है.”
स्मृति ईरानी ने राहुल पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है, “राहुल गांधी की टिप्पणी से पता चलता है कि उनके मन में उत्तर प्रदेश के लिए कितना जहर है. उन्होंने वायनाड में यूपी के मतदाताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया. आज उन्होंने वाराणसी और उत्तर प्रदेश के युवाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. कांग्रेस का भविष्य अंधकार में है लेकिन यूपी का भविष्य विकास की ओर बढ़ रहा है. सोनिया गांधी को मेरी सलाह है कि अगर वह अपने बेटे को अच्छी परवरिश नहीं दे सकतीं तो कम से कम पूछें उसे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.”
इसे भी पढ़ें: भारत में लेसोथो की उच्चायुक्त और AAFT के अध्यक्ष द्वारा भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय को किया गया सम्मानित
असम के मुख्यमंत्री ने भी राहुल की यात्रा को लेकर कही ये बात
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है. विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, “राहुल गांधी बोलते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्या किया? और प्रधानमंत्री मोदी ने जो नेशनल हाइवे बनाया है उसी के ऊपर राहुल और प्रियंका गांधी रोड शो करते हैं. राहुल गांधी ने इस दुनिया में झूठ के अलावा कुछ और नहीं सीखा. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. पहली बार जब उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की तो तीन राज्य का चुनाव हार गए. इस बार पूरा देश हार जाएंगे.”
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…