देश

Shahrukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिलने से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैन्स हैरान रह गए थे. पुलिस ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए रायपुर के एक व्यक्ति, फैजल खान (Faizal Khan) से पूछताछ शुरू की. अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है – पुलिस ने फैजल खान को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.

मंगलवार सुबह, मुंबई पुलिस ने रायपुर, छत्तीसगढ़ पहुंचकर फैजल खान को गिरफ्तार किया. शाहरुख खान को धमकी देने के आरोप में उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड लिया था. उसे कोर्ट में उसी दिन, सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा.

ऑडियो-वीडियो माध्यम से देना चाहता था बयान

फैजल खान ने पहले पुलिस को कहा था कि वह 14 नवंबर को अपना बयान दर्ज कराने मुंबई आएगा. लेकिन उसके परिचितों के अनुसार, पिछले दो दिनों से उसे कई धमकियां मिल रही थीं. इसलिए उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह ऑडियो-वीडियो माध्यम से बयान देना चाहता है. मंगलवार को रायपुर में उसकी गिरफ्तारी CSP अजय सिंह द्वारा की गई और इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस को दी गई है.

कॉल ट्रेस कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

मुंबई पुलिस ने धमकी भरे कॉल का सोर्स ट्रेस किया, जिससे पता चला कि कॉल रायपुर से किया गया था. जिस नंबर से धमकी दी गई, वह फैजल खान का निकला. जब पुलिस ने पूछताछ की तो फैजल ने बताया कि उसका फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था. इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी.

मांगे 50 लाख रुपये

5 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर बांद्रा पुलिस को शाहरुख खान के नाम पर एक धमकी भरा कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा, “शाहरुख खान, मन्नत का रहने वाला है, अगर उसने 50 लाख रुपये नहीं दिए तो उसे मार डालूंगा.” जब पुलिस ने उससे नाम पूछा, तो जवाब मिला, “मेरा नाम मैटर नहीं करता. अगर कुछ लिखना है तो हिन्दुस्तानी लिखो.” इस घटना के बाद पुलिस ने शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है.


ये भी पढ़ें- मणिपुर में उग्रवादी हमलों के बीच सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 11 उग्रवादी ढेर, कर्फ्यू लागू


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago