Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मणिपुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 11 उग्रवादियों के ढेर होने के बाद जिरीबाम में कर्फ्यू लागू

अफवाहों पर रोक लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिरीबाम जिले में प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है.

भारतीय सुरक्षा बल

Manipur Violence: मणिपुर में उग्रवादियों (Militants) की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. उग्रवादियों के आतंक के बीच सोमवार को जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. जिरीबाम के बोरोबेकरा सबडिवीजन के जकुराधोर करोंग इलाके में सुरक्षाबलों ने 11 उग्रवादियों को मार गिराया. इस कार्रवाई के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान भी घायल हो गया.

जिरीबाम में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

इस मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादियों के बाद कुकी-जो काउंसिल (Kuki-Zo Council) ने 12 नवंबर को बंद का आह्वान किया है. अफवाहों पर रोक लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिरीबाम जिले में प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है. यह कर्फ्यू सोमवार को संदिग्ध चरमपंथियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद लगाया गया.

CRPF कैंप पर उग्रवादियों का हमला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे, जिरीबाम के जकुराडोर और बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के समीप स्थित CRPF कैंप पर हथियारबंद चरमपंथियों ने हमला किया. सुरक्षाबलों ने हमले के जवाब में तुरंत कार्रवाई की. इस मुठभेड़ के दौरान लगभग 40 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसके बाद 11 उग्रवादियों के शव बरामद किए गए.

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में CRPF के जवान संजीव कुमार को गोली लगी है. फिलहाल उनका इलाज असम के सिलचर स्थित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है.

जिले में शांति व्यवस्था के लिए कर्फ्यू लागू

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा को देखते हुए जिले में फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया है. जिरीबाम जिला प्रशासन ने सोमवार को पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए, जो कि गैरकानूनी हो सकता है और ‘किसी भी व्यक्ति को अपने निवास स्थान से बाहर जाने’ की अनुमति नहीं दी.

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में बंदूक, तलवार, लाठी, पत्थर या अन्य घातक हथियार, धारदार वस्तु या किसी भी प्रकार की ऐसी वस्तुएं ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिनका उपयोग आक्रामक हथियार के रूप में किया जा सकता है. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों की हत्या के विरोध में पहाड़ियों के कुकी-जो बहुल इलाकों में मंगलवार सुबह 5 बजे से ही बंद रखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital