देश

मध्य प्रदेश में आधी रात 26 IAS अफसरों का तबादला, सीएम के दोनों मुख्य सचिव हटाए गए

MP Bureaucrat Transfer: मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. बता दें कि सोमवार (11 नवंबर) देर रात आदेश जारी कर 26 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबादले में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अफसरों के विभागों में फेरबदल किया गया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री के दोनों प्रमुख सचिवों के विभाग भी बदल दिए गए हैं.

ट्रांसफर के आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव के दोनों मुख्य सचिवों को भी हटा दिया गया है. मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के तौर पर काम कर रहे राघवेंद्र कुमार सिंह और संजय कुमार शुक्ला अब अलग-अलग विभागों में प्रमुख सचिव के तौर पर काम संभालेंगे.

संजय कुमार शुक्ला को सौंपी गई आवास विभाग की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रमुख सचिव के तौर पर काम कर रहे संजय कुमार शुक्ला को इस पद से हटाने के बाद अब आवास विभाग और नगरीय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे इसके अलावा पूर्व में सौंपे गए विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. बता दें कि संजय शुक्ला को आयुक्त (हाउसिंग बोर्ड) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मुख्य सचिव (एमएसएमई) बनाए गए राघवेंद्र सिंह

जबकि, सीएम के दूसरे मुख्य सचिव राघवेंद्र सिंह से लोक सेवा प्रबंधन विभाग ले लिया गया. जिसके बाद उन्हें प्रमुख सचिव (औद्योगिक नीति) और निवेश प्रोत्साहन के साथ-साथ प्रमुख सचिव (एमएसएमई) का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है.

अधिकारियों के नवीनतम विभाग

1. मनु श्रीवास्तव- एसीएस, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार

2. नीरज मंडलोई- एसीएस, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार

3. संजय कुमार शुक्ला- प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, विमानन विभाग, हाउसिंग बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार

4. उमा कांत उमराव- प्रमुख सचिव, खनिज एवं श्रम विभाग, पशु पालन एवं डेयरी

5. राघवेन्द्र सिंह- प्रमुख सचिव, उद्योग और एमएसएमई, आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार

6. गुलशन बामरा- प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य

7. ई रमेश कुमार- प्रमुख सचिव, अनुसूचित जनजातीय कल्याण विभाग

8. नवनीत मोहन कोठारी- सचिव, पर्यावरण विभाग, महानिदेशक, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार

9. श्रीमन शुक्ल- आयुक्त, आदिवासी विभाग

10. मदन विभीषण नागरगोजे- आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा

11. सुरभि गुप्ता- आयुक्त, शहडोल संभाग

12. दिलीप कुमार- आयुक्त, उद्योग और प्रबंधन संचालक, लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार

13. प्रियंका दास- अपर सचिव, एमएसएमई

14. प्रीति मैथिल- अपर सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण

15. मनीष सिंह- अपर सचिव, परिवहन विभाग, एमडी, राज्य सड़क परिवहन निगम

16. अनुराग चौधरी- अपर सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण

17. मोहित बुंदस- आयुक्त, रेशम, वन विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार

18. मनोज पुष्प- आयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं

19. गौतम सिंह- अपर सचिव, राजस्व विभाग

20. गिरिश शर्मा- परियोजना संचालक, स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभारी

21. पंकज जैन- प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, सदस्य सचिव, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार

22. निधि निवेदिता- प्रबंध संचालक, मत्स्य महासंघ, उपसचिव, मछुआ कल्याण का अतिरिक्त प्रभार

23. कुमार पुरुषोत्तम- प्रबंध संचालक, कृषि मंडी बोर्ड

24. उमा महेश्वरी आर- सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार

25. डॉ. सलोनी सिडाना- मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रबंध संचालक, पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार

26. सुचिस्मिता सक्सेना- उप सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

9 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago