The Bads Of Bollywood: IRS अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का अपील दायर किया है. अपनी याचिका में समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान पर हाल ही में रिलीज़ हुई रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट सीरीज़ “द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड” (The Bads Of Bollywood) के जरिए उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है. अपील में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स समेत अन्य का भी नाम लिया गया है.
समीर वानखेड़े ने आर्यन खान के निर्देशन में बनी इस सीरीज को ‘झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक’ बताया है. उन्होंने दावा किया कि यह सीरीज़ “एंटी-ड्रग एजेंसियों को भ्रामक और नकारात्मक तरीके पेश करती है, जिससे ऐसे संस्थानों में जनता का विश्वास कम होता है.”
अपनी याचिका में वानखेड़े ने दावा किया कि इस सीरीज़ को “जानबूझकर समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को बदनाम करने के इरादे से एक रंगभेदी और पूर्वाग्रही तरीके से बनाया गया है.”
वानखेड़ ने बयान में कहा,
सीरीज़ में एक किरदार को अश्लील इशारे करते हुए दिखाया गया है—खासकर, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह “सत्यमेव जयते” का नारा लगाने के बाद बीच वाली उंगली दिखाते हुए. यह कृत्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के प्रावधानों का गंभीर और संवेदनशील उल्लंघन है, जिसके लिए कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है.
इसके अलावा वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है, उन्होंने दावा किया है कि ये रकम कैंसर रोगियों के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को दान किया जाएगा.
आर्यन खान (Aryan Khan) के निर्देशन में बनी पहली सीरीज में एक ऐसा सीन था जिसने नेटिज़न्स को यह यकीन दिला दिया कि सुपरस्टार के बेटे ने पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अधिकारी समीर वानखेड़े पर चालाकी से कटाक्ष किया है. इस सीन में एक ऑफिसर एक शानदार पार्टी में घुस जाता है और एक आदमी को जॉइंट पीते हुए देखता है. हालांकि, यह जानने पर कि वह आदमी बॉलीवुड से नहीं है, ऑफिसर की रुचि खत्म हो जाती है और वह उसे जाने देता है.
कुछ ही देर बाद अगले सीन में ऑपिसर को एक और आदमी मिलता है जो ड्रग्स नहीं ले रहा है, बस एक ड्रिंक ले रहा है. चूंकि वह आदमी बॉलीवुड से है, इसलिए उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है.
बता दें कि समीर वानखेड़े ने 2021 के ड्रग मामले की जांच के दौरान आर्यन खान को एक क्रुज पार्टी से गिरफ्तार किया था. आर्यन खान पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के साथ एक हाई-प्रोफाइल मामले में उलझे हुए थे. 2021 में आर्यन को कथित तौर पर ड्रग्स रखने और सेवन करने के आरोप में एक क्रूज जहाज पर गिरफ्तार किया गया था.
हालांकि, मामले में तब नाटकीय मोड़ आया जब सीबीआई ने वानखेड़े पर आर्यन के साथ सॉफ्ट रुख के बदले खान परिवार से 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की कोशिश करने का आरोप लगाया. सीबीआई ने दावा किया कि वानखेड़े और उनके सहयोगियों ने रिश्वत की मांग की थी और 50 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था. हालांकि, समीर वानखेड़े ने इन आरोपों से इनकार किया.
ये भी पढ़ें: Dabangg फिल्म के डायरेक्टर ने एक बार फिर Salman Khan पर की विवादित टिप्पणी, बोले- “सलमान हमारे जूते चाटेगा”
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…