देश

Air India की फ्लाइट में दूसरी बार पेशाब करने का आया मामला, ‘नो फ्लाई लिस्ट’ की सिफारिश, जाने क्या कहते हैं नियम ?

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर नेश में धुत एक शख्स द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया है. नशे में धुत शख्स ने चलती फ्लाइट में बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब कर दिया. जिसके बाद जब महिला ने इसकी शिकायत केबिन क्रू मेंबर्स से की तो क्रू मेंबर्स ने उस शख्स पर कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं महिला ने आरोप लगाया है कि पेशाब करने वाला शख्स नशे में था. जब पूरा मामला सामने आया तो एयर इंडिया ने आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उसे ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाले जाने की सिफारिश की है.

बुजुर्ग महिला बिजनेस क्लास में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. इसी दौरान ये बाकया हुआ. इससे पहले भी एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने नशे में महिला के ऊपर टॉयलेट कर दिया था. जिसके बाद उसको भी ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाले जाने की सिफारिश की गई थी. हालाकिं, काफी समय बाद उस पर एक्शन हुआ और शख्स को 30 दिन के लिए ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाल दिया गया. ऐसे में अब लोगों की ये जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है कि आखिर नो फ्लाई लिस्ट क्या होती है ?

ये भी पढ़ें- UP: ‘मुझे रेप और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, अखिलेश होंगे जिम्मेदार’- बीजेपी नेत्री ने सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के खिलाफ दर्ज कराई FIR

क्या होता है ‘नो फ्लाई लिस्ट’ ?

फ्लाइट में यात्रियों के व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए ‘नो फ्लाई लिस्ट’ का इस्तेमाल किया जाता है. नो फ्लाई लिस्ट के तहत उन लोगों पर कार्रवाई की जाती है जो मौखिक, शारीरिक या किसी अन्य प्रकार के आपत्तिजनक व्यवहार के माध्यम से यात्रा में उत्पन्न पैदा करते हैं. कार्रवाई के तहत यात्रियों पर एक निश्चित या फिर अनिश्चित समय के लिए भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इस सूची का संकलन रखरखाव नागरिक उड्डयन निदेशालय द्वारा एयरलाइंस से मिले इनपुट के आधार पर किया जाता है.

‘नो फ्लाई लिस्ट’ के तहत यात्रियों को 3 श्रेणियों में रखा जाता है. अगर शख्स लेवल 1 की श्रेणी में आता है तो उस पर तीन महीने तक यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. वहीं लेवल 2 की श्रेणी में छह महीने तक का प्रतिबंध लग सकता है और आखिरी लेवल 3 में कम से कम दो साल या अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

35 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

42 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

1 hour ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago