यूटिलिटी

Lenovo ThinkPhone: 512GB स्टोरेज, 12GB रैम और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट…धांसू है यह स्मार्टफोन

Lenovo ThinkPhone Launched: चीन की टेक कंपनी Lenovo ने अपनी Think ब्रैंडिंग के साथ अपना पहला स्मार्टफोन पेश किया है. Lenovo ThinkPhone एक बिजनेस-ग्रेड स्मार्टफोन माना जाता है और इसे Moto KeySafe के साथ लॉन्च किया गया है. ThinkPhone में क्वालकॉम स्ननैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिल रहा है और इसमें 12GB रैम की सुविधा दी जा रही है. फोन में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले, 512GB तक स्टोरेज और 68W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं. तो आइए आपको बताते हैं नए Lenovo ThinkPhone  की कीमत और फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सबकुछ…

Lenovo ने इस फोन में Think2Think कनेक्टिविटी का फीचर दिया है. जिससे थिंकफोन और थिंकपैड लैपटॉप के बीच बढ़िया इंटिग्रेशन दिया जा रहा है. नए कनेक्टिविटी फीचर के साथ यूजर्स नोटिफिकेशन, फोटो, डॉक्युमेंट और कॉपी किए गए टेक्स्ट को ThinkPad और ThinkPhone के बीच जोड़ सकते हैं. थिंकपैड यूजर्स, थिंकफोन को लैपटॉप के जरिए वीडियो कॉल के लिए वेबकैम के तौर पर भी यूज किया जाता हैं. इसके साथ ही यूजर्स अपने थिंकपैड की स्क्रीन पर, थिंकफोन में इंस्टॉल किए गए ऐंड्रॉयड ऐप को चलाने का ऑप्शन भी दे दिया जाता है.

Lenovo ThinkPhone Price

Lenovo की ओर से अभी तक अपने Lenovo ThinkPhone की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है. स्मार्टफोन को आने वाले महीनों में अमेरिका, यूरोप, लैटिन अमेरिका और मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कुछ देशों में लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- TAN Card: पैन कार्ड से कितना अलग होता है टैन कार्ड और किसे बनवाना होता है जरूरी

Lenovo ThinkPhone Specifications

ThinkPhone में 6.6 इंच pOLED डिस्प्ले दिया गया है जो फुलएचडी+ (2400 × 1080 पिक्सल)रेजॉलूशन ऑफर कर रही है. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है और यह HDR10+ सपोर्ट दिया गया है. डिस्प्ले पैनल पर बीच में पंच-होल नॉच भी दिया गया है. फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की लेयर भी दी गई है.

ThinkPhone में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिल रहा है. डिवाइस में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 730GPU दिया जा रहा है. फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज भी दिया गया है. वहीं हम इसके कैमरे की बात करें तो थिंकफोन में ट्रिपल-रियर कैमरा का सेटअप भी दिया गया है. स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है जो फेज डटेक्शन ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन दिया जा रहा है. फोन में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-कैमरा लेंस और मैक्रो सेंसर दिया गया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

4 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago