देश

क्या सपा को हराने का ठेका लेती हैं BSP प्रमुख मायावती? अखिलेश की पार्टी का गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी ने यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बीएसपी पर गंभीर आरोप मड़ दिए हैं. अखिलेश यादव की पार्टी ने चुनाव के दौरान मायावती पर बीजेपी के साथ साठ-गांठ करके सपा को हराने का गंभीर आरोप लगाया है.

उत्तर-प्रदेश 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की भारी जीत और उसके बाद एक बार फिर 2022 में योगी 2.0 सरकार आने के बाद अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. इन 6 सालों में अखिलेश ने किसी तरह से प्रदेश की सत्ता में वापस लौटने के लिए काफी जतन किए हैं.

उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों  कांग्रेस, बसपा, के अलावा क्षेत्रीय दल सुभासपा और आरजेडी जैसे राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ किया, लेकिन यह सब दांव पर अभी तक उनपर केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी भारी पड़ते नजर आएं है.

सपा ने अब एक नया दांव खेला है. दिवगंत मुलायम सिंह यादव के बाद अब प्रदेश में अपने किले को बचाने का पूरा दारोमदार अखिलेश यादव पर है. ऐसे में उन्होंने इस ओर कदम बढ़ाना शुरु कर दिया है. सपा, बीएसपी के वोट बैंक दलितों, पिछड़ों और कुछ हद तक मुसलमानों के वोट बैंक में सेंध मारने की जुगत में लग गई है.

बीएसपी पर बीजेपी से मिलीगत का आरोप लगाते हुए सपा ने ट्विट कर कहा कि, ‘बसपा अपना वोट बीजेपी में साइलेंटली ट्रांसफर करवाती है , दलितों ,पिछड़ों और मुसलमानों के साथ बसपा की ये धोखेबाजी है , बसपा प्रमुख मायावती जी केंद्र शासित भाजपा सरकार के दबाव में हैं और बहुजन समाज पार्टी हर चुनाव में सपा को हराने का ठेका लेती है , 2014 से लेकर 2022 तक यही हुआ है’.

सपा को हराने का ठेका लेती हैं BSP प्रमुख मायावती?

कभी उत्तर-प्रदेश की राजनीति में केंद्र में रहने वाली बसपा पर अब बड़े और गंभीर सवाल उठने लगे हैं. यूपी में मायावती की लगातार कम होती साख पर सपा अब तीखे सवाल करने लगी है. समाजवादी पार्टी से कभी गठबंधन करके बुआ और बबुआ ने यूपी से बीजेपी का सफाया करके अपनी गठबंधन की सरकार का सपना देखा था. लेकिन नतीजे आने के बाद दोनों ने अपनी-अपनी राह फिर से पकड़ ली. अब सपा ने मायावती पर सीधे-सीधे बीजेपी से अंदर खाने में मिलीभगत का आरोप लगा दिया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संविधान से लेकर संगीत तक… कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF बुक प्राइज़ 2026 के लिए 5 बेहतरीन किताबें शॉर्टलिस्ट

न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…

6 minutes ago

छोटे शहरों के किशोर बदल सकते हैं भारत की Deep-Tech की तस्वीर, ₹1 लाख करोड़ की योजना से बढ़ेंगी नई संभावनाएं

भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…

16 minutes ago

नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक से बन रही ग्रीन ब्रिक्स, Gen-Z के युवा उद्यमियों ने खोजा कचरे से कमाई का नया रास्ता

युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…

24 minutes ago

‘कहां है रे गुंजन…’ MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक

Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…

26 minutes ago

सियाचिन की बर्फ से थार के रेगिस्तान तक: कैसे बदल रही हैं भारत की सीमावर्ती गांवों की तस्वीर, युवाओं को मिल रही नई पहचान

सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…

26 minutes ago

चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने कसा तंज- ‘कहां हई रे गुंजन, ले जो मिठइया’, जानिए अनंत सिंह ने क्या दिया जवाब?

Bihar mlc election results: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद…

34 minutes ago