नितिन गडकरी ने कि मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह की तारीफ करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. गडकरी ने देश की वर्तमान आर्थिक नीतियों और उसके विस्तार के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि देश आर्थिक सुधारों के लिए मनमोहन सिंह का कर्ज़दार है.
नितिन गडकरी ने TIOL अवार्ड्स 2022 कार्यक्रम के दौरान कहा, “1991 के बाद भारत एक उदार अर्थव्यवस्था में परिवर्तित हुआ. ये सिर्फ मनोहन सिंह के कारण ही हो पाया. क्योंकि, जिन आर्थिक सुधारों का उन्होंने नेतृत्व किया, उससे देश को एक नई दिशा मिली.”
गडकरी के अनुसार, देश उस उदारीकरण के लिए मनमोहन सिंह का ऋणी है जिसने एक नई दिशा प्रदान की हैं. आगे उन्होंने कहा, “लिबरल इकोनॉमी के कारण देश को नई दिशा मिली हैं, उसके लिए मनमोहन सिंह का देश कर्जदार रहेगा.” इस दौरान गडकरी ने अपने निजी अनुभव का भी जिक्र किया और कहा कि कैसे उन्होंने आर्थिक सुधारों के चलते 1990 के दशक में महाराष्ट्र की सड़कों के लिए धन जुटाने में कामयाबी हासिल की.
गडकरी के अनुसार उदार आर्थिक नीतियां किसानों और वंचितों के लिए फायदेमंद हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास में उदार आर्थिक नीति से कैसे लाभ हो सकता है, इसका एक शानदार उदाहरण चीन है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए भारत को अपने खर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की सीमा को बढ़ाने की जरूरत है.
देश के राजमार्ग और सड़क परिवहन मंत्री के अनुसार, NHAI रोडवेज के निर्माण के लिए आम जनता से भी पैसा लिया जा रहा है. गडकरी के अनुसार, उनकी सरकार 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे बना रही है और उनके पास पैसे की कमी नहीं है. उनका अनुमान है कि 2024 के अंत तक NHAI का टोल राजस्व 40,000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष से बढ़कर 1.40 लाख करोड़ हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…