नवीनतम

Facebook की पैरेंट कंपनी meta में हजारों कर्मचारियों की छंटनी शुरू, मार्क जुकरबर्ग बोले- सब मेरी गलती थी

ट्विटर के बाद अब फेसबुक में छंटनी का दौर शुरू हो गया है. फेसबुक ने भी हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की शुरुआत लगभग कर दी है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी ‘मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक’ से छंटनी की खबरों की अटकलें काफी वक्त से लग रही थीं. लेकिन, अब इस पर कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने भी मुहर लगा दी है.

अमेरिका के मशहूर अख़बार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने बताया कि फेसबुक की पैरेंट कंपनी ‘मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक’ (Meta plateforms ink) बुधवार को कर्मचारियों को निकालना शुरू कर देगा. मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को सैकड़ों अधिकारियों को बताया और कहा कि वह कंपनी के मंदी के लिए जिम्मेदार थे.

जुकरबर्ग मंगलवार को बैठक के दौरान उदास दिखाई दिए, उन्होंने कंपनी की गलतियों के लिए जिम्मेदारी स्वीकार की और दावा किया कि विकास के संबंध में उनके “अति-आशावाद” के कारण ओवर- स्टाफिंग (ज्यादा लोगों की हायरिंग) हुई.

फेसबुक की मूल कंपनी, मेटा

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा में 87,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं. हालांकि, इसकी सुगबुगाहट काफी पहले से थी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कई हजार कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा सकता है.

गौरतलब है, अब कंपनी के मालिक जुकरबर्ग ने हाल के दौरान प्रबंधन की बैठक में “व्यापक कमी” की पुष्टि की है. कंपनी के एचआर हेड लोरी गोलर ने संकेत दिया कि जो लोग अपना रोजगार खो देंगे उन्हें कम से कम चार महीने की एडवांस सैलरी दी जाएगी. फेसबुक अपने कामकाजी 18 साल के दौरान पहली मर्तबा इतने बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रहा है.

आर्थिक स्थिति

कंपनी ने हाल ही में बिगड़ती व्यापक आर्थिक स्थिति का हवाला दिया है और इसके निवेशकों ने इसके खर्च और मुख्य सोशल-मीडिया व्यवसाय के लिए खतरों पर चिंता व्यक्त की है. जानकार यह भी बता रहे हैं कि कंपनी को टिकटॉक से काफी कॉम्पटीशन मिल रहा है. इसके चलते कई सेक्टर्स में कंपनी की कमाई काफी कम हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

2 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

20 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

21 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

32 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

48 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

59 minutes ago