देश

सुनक और मोदी की मुलाकात पर टिकी हैं दुनिया की निगाहें, FTA पर बन सकती है बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बहुत जल्द एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात नवंबर के दूसरे हफ्ते  में इंडोनेशिया में होने वाली  G-20 Leadership Summit से इतर होगी. इस बैठक में पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता उनके ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से होगी.इस बीच 10 डाउनिंग स्ट्रीट के एक बयान के मुताबिक, दोनों  देशों के नेताओं ने दुनिया की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए  एक साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की है. इस बयान में कहा गया कि दोनों नेता इंडोनेशिया में G-20  में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात के लिए इच्छुक हैं.

पीएम मोदी-ऋषि सुनक ने फोन पर की बात

भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी थी. इस क्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  गुरुवार (27 अक्टूबर) को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ फोन पर बात की और  उन्हें ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने पर  1.6 अरब भारतीयों की ओर से बधाई दी.इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभवों को साझा किया.

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से फोन पर बातचीत करने के बाद, पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, ‘ऋषि सुनक से बात करके खुशी हुई. यूके के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी’. पीएम मोदी ने इस ट्विट में आगे लिखा कि, अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हम मिलकर काम करेंगे. हम एक व्यापक और संतुलित FTA के महत्व पर भी सहमत हुए हैं.

FTA पर भारत-ब्रिटेन का फोकस

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते FTA  (Free trade Agreemen)  की आवश्यकता पर जोर दिया है. बता दें FTA पर ब्रिटेन और भारत के बीच इसी साल दीपावली तक समझौते की उम्मीद थी,  लेकिन इस बीच ब्रिटेन की राजनीति में सत्ताधारी पार्टी और विपक्षी दलों में जमकर उथल-पुथल देखी गई. जिसकी वजह से भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर ध्यान नहीं दिया जा सका था. लेकिन अब भारत के प्रधानमंत्री और ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक ने इस मुद्दे पर जोर देने की बात कही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago