देश

रायबरेली:थाने के उर्दू अनुवादक का घूस लेते हुए वीडियो वायरल, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

करप्शन के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति लागू है.बावजूद इसके, घूसखोरी के मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. रायबरेली जनपद के बछरावां थाने में तैनात उर्दू अनुवादक का घूस लेते वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. शुरुआती जांच में आरोप साबित होने पर अनुवादक को निलंबित कर दिया गया है.  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है.

वीडियो वायरल होने पर हुआ एक्शन

उर्दू अनुवादक मजीद बछरावां थाने में उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात है. बता दें कि रात के समय किराना की दुकान पर उसे  एक शख्स से कुछ रुपये लेते कैमरे में कैद कर लिया गया है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया. अघौरा के सोनू सिंह की तहरीर पर मजीद के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गयी है.

रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने की सूचना पाते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सीओ महराजगंज राम किशोर सिंह को जांच करने के निर्देश दिए थे. उनकी रिपोर्ट में आरोप सही मिलने पर उर्दू अनुवादक को तुरंत निलंबित किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

13 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

28 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

33 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

34 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

45 minutes ago