मोदी सरकार का अतिमहत्वकांक्षी परियोजना मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना धीरे-धीरे शक्ल ले रहा है. आए दिन इसके निर्माण से जुड़ा वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. अब इससे जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है. मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 200 मीटर लंबा ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज बनाने की योजना है.
इस ब्रिज में 100-100 मीटर के दो स्पैन हैं और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली, मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाला) पर नाडियाड के पास लॉन्च किया जाएगा. 14.3 मीटर चौड़ा और 14.6 मीटर ऊंचा, यह स्टील ब्रिज लगभग 1500 मीट्रिक टन वजनी है और इसे उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पास सालासर कार्यशाला में तैयार किया गया है. इस स्टील ब्रिज का पहला स्पैन मार्च 2025 में लॉन्च करने और अगस्त 2025 तक पूरा करने की योजना है.
स्टील के हिस्सों को जोड़ने का काम टोर शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ बोल्ट (TTHSB) का इस्तेमाल करके किया जाता है, जिसे 100 साल के जीवनकाल के लिए डिज़ाइन किया गया है. ब्रिज के हिस्सों को C-5 सिस्टम पेंटिंग से पेंट किया गया है, जो भारत में अपनी तरह का पहला है.
स्टील ब्रिज राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और रेलवे लाइनों को पार करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं, जबकि 40 से 45 मीटर तक फैले प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट ब्रिज नदी के पुलों सहित अधिकांश खंडों के लिए उपयुक्त हैं. भारत के पास भारी मालवाहक और अर्ध-उच्च गति वाली रेलगाड़ियों के लिए स्टील पुल बनाने की विशेषज्ञता है, जो 100 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती हैं. अब स्टील गर्डरों के निर्माण में यही विशेषज्ञता एमएएचएसआर (MAHSR) कॉरिडोर पर भी लागू की जाएगी, जिसकी परिचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटे होगी
MAHSR (मुम्बई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल) परियोजना में कुल 28 स्टील ब्रिज की योजना बनाई गई है. इनमें से 11 स्टील ब्रिज महाराष्ट्र में और 17 गुजरात में हैं. गुजरात में रेलवे/डीएफसीसी पटरियों, राजमार्गों और भिलोसा उद्योग सहित छह स्टील ब्रिज का सफलतापूर्वक निर्माण किया जा चुका हैं
-भारत एक्सप्रेस
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…