देश

जूना अखाड़ा की महासभा ने महंत कौशल किशोर को नाबालिग लड़की को शिष्या बनाने पर किया निष्कासित

महाकुंभ 2025 से पहले श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने एक बड़ा फैसला लिया है. 13 वर्षीय नाबालिग राखी सिंह धाकरे और उनके गुरु महंत कौशल किशोर को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है. नाबालिग को नियमों के खिलाफ शिष्या बनाने के बाद यह निर्णय लिया गया. आमसभा की बैठक में लड़की को माता-पिता के पास वापस भेजने और गुरु को मेला क्षेत्र छोड़ने का आदेश दिया गया.

22 साल से कम उम्र की महिलाओं को नहीं मिलेगी दीक्षा

बैठक में यह भी तय हुआ कि अब 22 साल से कम उम्र की महिलाओं को संन्यास की दीक्षा नहीं दी जाएगी. महंत कौशल किशोर ने हाल ही में आगरा के व्यापारी संदीप सिंह और उनकी पत्नी रीमा की बेटी राखी सिंह को साध्वी के रूप में दीक्षा दी थी. दीक्षा के बाद उनका नाम बदलकर गौरी गिरि रखा गया. दीक्षा के बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गौरी गिरि ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहती थी, लेकिन उसे अखाड़े में शामिल कर दिया गया.

पंचायत में लिया गया फैसला

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया. पुलिस ने भी इस पर हस्तक्षेप किया. शुक्रवार को अखाड़ा थाने में पंचायत हुई, जिसमें संतों ने कहा कि गौरी गिरि को अखाड़े में शामिल नहीं किया गया था. इसके बाद जूना अखाड़े की मेला छावनी में एक और पंचायत हुई. इसमें संरक्षक महंत हरि गिरि, अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि और प्रवक्ता नारायण गिरि ने फैसला किया कि महंत कौशल किशोर और गौरी गिरि को तुरंत अखाड़े से बाहर किया जाएगा.

नाबालिग को शिष्य बनाना परंपरा के खिलाफ

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि अखाड़े की परंपरा के अनुसार किसी नाबालिग को शिष्य नहीं बनाया जा सकता. केवल बालिग होने पर ही किसी को दीक्षा दी जाती है. 13 वर्षीय राखी को शिष्या बनाकर महंत कौशल किशोर ने अखाड़े की परंपरा तोड़ी.

इस घटना के बाद महासभा ने सर्वसम्मति से महंत कौशल किशोर को 7 साल के लिए अखाड़े से निष्कासित कर दिया है. अब वह 7 साल तक जूना अखाड़े में प्रवेश नहीं कर पाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

7 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

26 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

42 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago