देश

दूल्हे ने खरीदा ‘सस्ता’ लहंगा तो भड़की दुल्हन ने तोड़ दी शादी, थाने पहुंचे दोनों पक्ष

अक्सर देखने में आता है कि छोटी-छोटी बातों पर शादी टूट जाती है. देवभूमि उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल, दूल्हे द्वारा भेजे गए ‘सस्ते’ लहंगे की वजह से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं, कार्ड छप चुके थे और तभी दुल्हन के शादी से इनकार कर देने के कारण बवाल ज्यादा बढ़ गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्मोड़ा के रहने वाले दूल्हे ने लखनऊ से दुल्हन के लिए 10 हजार रुपए का लहंगा मंगवाया था. लेकिन दुल्हन को सस्ता लहंगा नहीं भाया और उसने शादी से इनकार कर दिया. लड़की हल्द्वानी की तो लड़का अल्मोड़ा का रहने वाला है. दोनों की सगाई जून में हुई थी और शादी की तारीख नवंबर में तय हुई थी लेकिन इससे पहले ही लहंगे को लेकर दुल्हन ने ऐसा बवाल किया कि मामला कोतवाली तक जा पहुंचा.

सस्ता लहंगा देखकर तोड़ दी दुल्हन ने शादी

दुल्हन की नाराजगी और शादी से इनकार करने की बात सुन लड़के के पिता अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचे और लड़की को मनाने की कोशिश करने लगे लेकिन दुल्हन ने उनकी एक न सुनी. लड़के के पिता ने अपना एटीएम कार्ड देकर ये तक कहा कि वह अपनी पसंद का लहंगा खरीद ले. लड़की ने फिर भी उनकी बात नहीं मानी और शादी से इनकार कर दिया. उधर, दूल्हे की ओर से शादी के कार्ड भी छपवाए जा चुके थे.

पुलिस तक पहुंचा मामला

आखिरकार तय हुआ कि शादी नहीं होगी और एक समझौते के मुताबिक, लड़के वालों ने लड़की वालों को एक लाख रुपए दिए. लेकिन शादी की तारीख नजदीक आते ही लड़की पक्ष शादी को लेकर दबाव बनाने लगा, मगर लड़के पक्ष वालों ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद नाराज लड़की पक्ष कोतवाली पहुंच गया. वहीं पर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे. पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करती रही लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था. लड़की पक्ष शादी की बात पर अड़ा हुआ था लेकिन लड़के पक्ष ने समझौते के कागज दिखाए तो पुलिस को पूरा मामला समझ में आया, जिसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने समझा-बुझाकर भेजा और इस तरह शादी टूट गई.

Bharat Express Desk

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

19 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago