मनोरंजन

Hera Pheri 3 में अक्षय कुमार का रोल करेंगे कार्तिक आर्यन? जानिए सुनील शेट्टी ने क्या कहा

Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty ) एमएक्स प्लेयर (MX Player) की वेब सीरीज ‘धरावी बैंक’ (Dharavi Bank) में वापसी. ये वेब सीरीज सुनील शेट्टी का ओटीटी डेब्यू है. ‘धरावी’ की प्रेस मीट के दौरान शेट्टी ने फिल्म ‘हेरा फेरी-3’ (Hera Pheri 3) को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि वो कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी खुश हैं.

अक्षय कुमार को रिप्लेस नहीं कर रहे कार्तिक आर्यन

इंडियन एक्सप्रेस के साथ खास बातचीत में शेट्टी ने बताया कि वह कार्तिक के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में कार्तिक राजू का किरदार नहीं करने वाले हैं और वो इस पार्ट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं. कार्तिक, ‘हेरा फेरी-3’में एकदम अलग किरदार करने वाले हैं. जो राजू नहीं है.

गजब की एनर्जी है कार्तिक- सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने कहा,”कार्तिक में गजब की एनर्जी है और वो इस मुकाम पर पहुंचा है. वह जुनूनी है और वह काम करना चाहता है. हो सकता है फिल्म में वह इन 3 लोगों में भी ताजगी ला दे. हो सकता है कि वह उनमें भी युवा वाला स्पार्क जोड़ दे. उसका अनुभव और एनर्जी जादू की तरह हैं.

फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे अक्षय कुमार

सुनील शेट्टी से अक्षय कुमार को लेकर भी सवाल किए गए. उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का दुख है कि अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा,”मैं धरावी की शूट में व्यस्त था, तो ‘हेरा-फेरी 3’ के साथ क्या कुछ हुआ, मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता. मुझे प्रोड्यूसर से पूछना पड़ेगा. अक्षय और आपके बीच ऐसा क्या हुआ? मैं उन्हें 20 नवंबर को मिलूंगा. उनसे बात करूंगा और पूछूंगा”.

कोई हेरा-फेरी न हो फिल्म में

शेट्टी से पूछा गया कि वो फिल्म में ओरिजिनल कास्ट को देखना चाहते हैं. इसपर उन्होंने कहा,”मैं बस ये चाहता हूं कि कोई हेरा फेरी न हो. लेकिन हेरा फेरी जरूर बने”. बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के न होने से उनके फैंस दुखी हैं.

बताई थी वजह- अक्षय कुमार

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कुछ दिनों पहले खुद ही बताया था कि वो ‘हेरा फेरी-3’ का हिस्सा नहीं हैं. इसके पीछे उन्होंने क्रिएटिव मतभेद होना बताते हुए फैंस से माफी भी मांगी थी. अक्षय ने बताया कि उन्हें स्क्रिप्ट से लेकर स्क्रीन प्ले जैसी अन्य कई चीजों से परेशानी है, इसलिए वो खुद को इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनाना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

48 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

56 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago