खेल

Ind vs Nz: तेज बारिश ने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेरा, मैच रद्द होने के बाद दोनों कप्तान हाथ मिलाकर लौटे होटल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है. यह मैच भारतीय समयानुसार आज दोपहर 12 बजे शुरू होना था, लेकिन मुकबला शुरु होने से पहले वेलिंग्टन में मूसलाधार बारिश शुरु हो  गई. दोनों टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों ने बारिश बंद होने के लिए करीब 2 घंटे तक इंतजार किया.

इसके बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. मुकाबला रद्द होने के बाद भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन एक-दूसरे से हाथ मिलाकर टीम के साथ वापस होटल लौट गए.

दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

टी20 विश्व कप में हार को पीछे छोड़कर टीम इंडिया अपने अगले मिशन पर न्यूजीलैंड पहुंची है. शुक्रवार को रद्द हुए पहले टी20 मैच को लेकर दर्शक भी काफी उत्सुक थे. भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही देश के हजारों फैंस मैच का आनंद लेने के लिए वेलिंग्टन पहुंचे थे, लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. तेज बारिश के कारण मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए तैयार थे, लेकिन आसमान में छाए बादल इस चीज से सहमत नहीं दिखे.

वेलिंग्टन में सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई जिसके कारण मैदान पूरी तरह से गीला हो गया. ग्राउंड स्टाफ ने विकेट को कवर कर दिया था ताकि बारिश रुकने के बाद मैच को शुरू कराया जा सके. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में बैठे भी दर्शक घंटों मैच शुरु होने की उम्मीद में बैठे रहे, लेकिन बारिश 2 घंटे बाद भी नहीं बंद हुई और मैच को आखिरकार रद्द करना पड़ा. मैच रद्द होने के बाद दर्शक मायूस होकर वापस लौट गए.

सीरीज हो सकती है टाई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला 20 नवंबर को माउंट माऊंगानुइक में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 22 नवंबर को ऑकलैंड में होगा. पहला टी20 रद्द होने के बाद दोनों में से कोई एक टीम या तो 2-0 से सीरीज जीतेगी या फिर यह भी हो सकता है कि बाकी के बचे दो मैच में दोनों टीमों की एक-एक जीत हो और 1-1 से सीरीज टाई हो जाए.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

1 minute ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

1 minute ago

US ने सीधे ठोक दिया ईरान का नेवी बेस! अरब सागर तक पहुंची जंग की आग, दुनियां पर मंडराया खतरा?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…

10 minutes ago

मास्टरमाइंड का विदेशी कनेक्शन और कोटा रेलवे स्टेशन का ड्रामा: जानिए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…

10 minutes ago

पंजाब दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह: ड्रग्स के खिलाफ जान गंवाने वाले एक्टिविस्ट के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के दौरे पर हैं, जहां वे ड्रग्स के…

22 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

43 minutes ago