Categories: देश

1984 के सिख विरोधी दंगे के दौरान पुल बंगश में सिखों की हत्या के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ अगली सुनवाई 8 जुलाई को

अदालत अब वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे के दौरान पुल बंगश में सिखों की हत्या के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय करने के मुद्दे पर मांगे गए स्पष्टीकरण पर सुनवाई 8 जुलाई को करेगी। सुनवाई के दौरान राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राकेश सयाल ने जांच अधिकारी से कुछ स्पष्टीकरण मांगा है कि जो पहले आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उसपर विास किया जाए या नहीं। साथ ही उससे संबंधित आदेश की कॉपी भी मांगी है।

टाइटलर के वकील ने रखा अपना पक्ष 

जगदीश टाइटलर के वकील मनु शर्मा ने सीबीआई की दलीलों के खंडन में अपनी दलीलें पूरी कीं। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने दो क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल इस मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राकेश सयाल के समक्ष जगदीश टाइटलर के वकील ने अपना पक्ष रखा। सीबीआई ने वर्ष 2009 में सह अभियुक्त सुरेश कुमार पैनेवाला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। उस मामले में अदालत ने पैनेवाला को बरी कर दिया था। वकील शर्मा ने कहा कि वर्ष 1984 के बाद से 2022- 23 तक मामले में कोई गवाह नहीं था। अब गवाह लंबी अवधि के बाद आ रहे हैं, इसलिए उन पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट के दो न्यायाधीशों संजीव सचदेवा और वी. कामेर राव का तबादला होने पर कोर्ट ने दी विदाई

क्या है मामला

यह मामला 1 नवंबर, 1984 को पुल बंगश गुरु द्वारा के सामने तीन सिख ठाकुर सिंह, बादल सिंह और गुरचरण सिंह की कथित हत्या से संबंधित है। इस मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर आरोपी हैं। 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के दंगों से संबंधित एक मामले में सीबीआई ने 20 मई को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago