दुनिया

PAKISTAN: आतंकियों के निशाने पर Girls School, वजीरिस्तान के विद्यालय में लगाई आग, 1 माह में तीसरी घटना

Terror Attacks In Pakistan: कभी आतंकवादियों के पालन-पोषण के लिए कुख्यात रहा पाकिस्तान अब खुद आतंकवादियों के हमलों से करहा रहा है. पाकिस्तान में ही पनपे आतंकवादी कभी उसके सैन्य ठिकानों पर बम ​विस्फोट करते हैं तो कभी स्कूली बच्चों को निशाना बनाते हैं. उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बीते एक महीने में तीसरे स्कूल पर हमला हुआ है.

अब आतंकियों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर के नजदीक उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में लड़कियों के स्कूल में केरोसिन डालकर आग लगाई है. पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को आज ये जानकारी दी. पुलिस अधिकारी रेहान खान ने बताया कि सुदूर क्षेत्र में यह वारदात बुधवार रात को अंजाम दी गई.

अलकायदा और तालिबान का मुख्यालय रहा वजीरिस्तान

गौरतलब हो कि पाकिस्तान में उत्तरी वजीरिस्तान लंबे समय तक अलकायदा और तालिबान का मुख्यालय रहा था. आतंकवादी जब पाकिस्तान में ही हमले करने लगे तो वर्ष 2014 में पाक सेना द्वारा उन्हें वहां से खदेड़ा गया था. पाकिस्तानी तालिबान एक ऐसा समूह है, जो अपने अफगान समकक्षों की तरह ही इस्लाम की कट्टर विचारधारा का पालन करता है. इस आतंकवादी संगठन ने अतीत में भी लड़कियों के स्कूलों पर बमबारी की है.

स्वात में सैकड़ों लड़कियों के स्कूलों पर की गई थी बमबारी

उत्तरी वजीरिस्तान में 2007 से 2009 के बीच जब पाकिस्तानी तालिबान का शासन था, तब वजीरिस्तान और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के गृह नगर स्वात में सैकड़ों लड़कियों के स्कूलों पर बमबारी की गई थी.

बहरहाल, कई वर्षों के बाद हुए हमलों ने लोगों में यह डर पैदा कर दिया है कि 2014 की तरह ही आतंकवादी फिर से छात्रों को निशाना बना सकते हैं. 2014 में एक सैन्य-संचालित संस्थान में लगभग 150 बच्चों की हत्या कर दी गई थी.

इससे पहले (18 मई को) आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा में दक्षिण वजीरिस्तान की वाना तहसील में लड़कियों के स्कूल को बम से उड़ा दिया था. इस स्‍कूल को बनाने का काम चल ही रहा था कि यह दहशतगर्दों के निशाने पर आ गया. इससे पहले (9 मई को) उत्तरी वजीरिस्तान के शेवा शहर में इस्लामिया गर्ल्स स्कूल को निशाना बनाकर उस पर पर बमबारी की गई थी.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

8 hours ago