ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लगी थी आग
अदालत ने दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बच्चों के अस्पालत में आग लगने से नवजात शिशुओं की मौत के मामले में गिरफ्तार अस्पताल के मालिक एवं हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात रहे डॉक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में 25 मई को देर रात आग लग गई थी, जिसमें सात नवजात बच्चों की मौत हो गई थी.
कड़कड़डूमा कोर्ट के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने अस्पताल के मालिक डा. नवीन खिची और पिछले शनिवार देर रात आग लगने के समय डय़ूटी पर मौजूद डा. आकाश को 13 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बीच डाक्टर आकाश ने जमानत याचिका दाखिल की है जिसपर मजिस्ट्रेट 3 जून को सुनवाई करेंगी.
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बेबी केयर न्यू बोर्न चाइल्ड अस्पताल में शनिवार रात भीषण आग लग गई थी, जिसका संचालन कथित तौर पर लाइसेंस समाप्त होने पर भी एवं अग्निशमन विभाग से किसी मंजूरी के बिना अवैध रूप से किया जा रहा था. इसको लेकर विवेक विहार थाने में आईपीसी) की धारा 336 (दूसरों के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण बनना), 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों को रविवार को गिरफ्तार करने के बाद 27 मई को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…