अजीत पवार (एनसीपी अध्यक्ष)
महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान अब खत्म हो गई है. एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा है कि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, जबकि शिवसेना और एनसीपी से एक-एक डिप्टी सीएम होंगे. अजित पवार ने यह भी कहा कि महायुति के नेताओं की दिल्ली बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में सरकार बनाएगी और शेष दो दलों को डिप्टी सीएम के पद मिलेंगे.
बता दें कि महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की. भाजपा ने 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा किया, जबकि शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं.
जब अजित पवार से पूछा गया कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि भाजपा का एक मुख्यमंत्री होगा और महायुति के अन्य दो दलों से दो उपमुख्यमंत्री होंगे. शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आयोजित होगा. पवार ने कहा कि हम एक मजबूत और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है.
यह भी पढ़ें- कौन होगा Maharashtra का मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण की तारीख बता दी
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम को यह घोषणा की कि महायुति की नई सरकार 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगी. हालांकि मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन भाजपा के सूत्रों का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे है. बावनकुले ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी कि शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे आजाद मैदान में होगा.
दोहा में एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में इंडिया ए के युवा बल्लेबाज…
श्रीमद् राजचंद्र जी की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. न्होंने…
UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…
यूरोप की नई EES बॉर्डर प्रणाली शेंगेन (Schengen) देशों में प्रवेश करने और बाहर निकलने…
नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…