Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान खत्म, अजित पवार ने बता दिया कौन होगा मुख्यमंत्री? महायुति की बैठक में हुआ फैसला

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम को यह घोषणा की कि महायुति की नई सरकार 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगी.

Ajit Pawar

अजीत पवार (एनसीपी अध्यक्ष)

महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान अब खत्म हो गई है. एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा है कि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, जबकि शिवसेना और एनसीपी से एक-एक डिप्टी सीएम होंगे. अजित पवार ने यह भी कहा कि महायुति के नेताओं की दिल्ली बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में सरकार बनाएगी और शेष दो दलों को डिप्टी सीएम के पद मिलेंगे.

किसे कितनी सीटें मिलीं ?

बता दें कि महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की. भाजपा ने 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा किया, जबकि शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं.

BJP का होगा अगला सीएम- अजित पवार

जब अजित पवार से पूछा गया कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि भाजपा का एक मुख्यमंत्री होगा और महायुति के अन्य दो दलों से दो उपमुख्यमंत्री होंगे. शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आयोजित होगा. पवार ने कहा कि हम एक मजबूत और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है.

यह भी  पढ़ें- कौन होगा Maharashtra का मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण की तारीख बता दी

5 दिसंबर को होगा शपथ समारोह

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम को यह घोषणा की कि महायुति की नई सरकार 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगी. हालांकि मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन भाजपा के सूत्रों का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे है. बावनकुले ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी कि शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे आजाद मैदान में होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital