कश्यप काश पटेल.
अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप अपनी टीम बनाने में जुटे हुए हैं. ट्रंप लगातार अपनी टीम में लोगों को शामिल कर रहे हैं. इस कड़ी में अब उन्होंने भारतीय मूल के कश्यप काश पटेल को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने काश पटेल को एफबीआई का डायरेक्टर नियुक्त किया है. इस बात की जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर दिया है.
काश पटेल ट्रंप के करीबी सहयोगियों में माने जाते हैं. पटेल 2017 में इंटेलिजेंस हाउस पार्लियामेंट्री सेलेक्ट कमेटी के सदस्य बने थे और वे अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के बारे में अपने कट्टर दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं.
ट्रंप ने ट्रुथ पर इस फैसले का ऐलान करते हुए लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि काश पटेल अगले संघीय जांच ब्यूरो के निदेशक के रूप में कार्य करेंगे. काश एक उत्कृष्ट वकील, जांचकर्ता और ‘अमेरिका फर्स्ट’ के सिद्धांतों के लिए लड़ने वाले व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने करियर में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने, न्याय की रक्षा करने और अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान दिया है.”
यह भी पढ़ें- ‘आ रही है ट्रंप सरकार…’, Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच America से आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
यह चयन ट्रंप के उस विचार से मेल खाता है, जिसमें उन्होंने सरकारी कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों में बुनियादी बदलाव की आवश्यकता को रेखांकित किया था. इस फैसले से यह भी संकेत मिलता है कि ट्रंप भविष्य में अपने संभावित राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ प्रतिशोध की इच्छा रखते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…
तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…
CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…
दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…
Ara Businessman Murder: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक हार्डवेयर…