Begusarai Gangrape Case on Pappu Yadav
Begusarai Gangrape Case: बेगूसराय/ रविशंकर शर्मा: बिहार के चर्चित गैंगरेप मामले में पूर्णिया से सांसद पप्पु यादव (Pappu Yadav) सोमवार को पीड़िता और उसके परिजनों से मिलने बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और सरकार पर जमकर हमला बोला. इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की यह कांड निर्भया मणिपुर की घटना से ज्यादा दुनियां को शर्मसार किया है.
पीड़िता से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि बेगूसराय की यह घटना देश को शर्मसार करने वाली है. उन्होंने इसे महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताते हुए कहा कि समाज और व्यवस्था दोनों को आत्ममंथन करने की जरूरत है. उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं, मानवाधिकार संगठनों और देशभर के प्रभावशाली लोगों से पीड़िता के समर्थन में आगे आने की अपील की.
सांसद ने आरोप लगाया कि पीड़िता के साथ पहले भी अपराध की घटना हुई थी और स्थानीय थाने में शिकायत दिए जाने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि यदि शुरुआती शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई होती तो शायद इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था.
इस पूरी घटना में मर्माहत पप्पु यादव नें अपने बयान मे जिम्मेदार सिस्टम,पुलिस, नेता, माफिया सरकार पर जम कर हमला बोला. उन्होंने कहा की यह देश ऐसे ही यह देश गुलाम हो चुका है, यहां कुछ बचा नहीं है. पप्पु यादव नें आगे कहा की एक साल बाद इस देश मे ना लोकतंत्र बचेगा ना संबिधान बचेगा न कोई अधिकार और न कोई बिचार बचेगा. हिंदुस्तान की इंसानियत तो बहुत पहले खत्म हो चुकी थी. इस देश मे आजादी का मतलब सिर्फ सांस लेना आजादी सिर्फ एक परसेंट लोगो के लिए बचा है. अपने अधिकार के लिए यहां कोई नहीं बोलना,गरीब तो सौ साल से मुर्दा ही है. इस देश मे 72 प्रतिशत लोगो के तन पर कपड़ा नहीं है.
पप्पु यादव नें कहा की खास जाती का नाम लेते हुए कहा की गरीब लोगो को कौन पूछता है. कभी आपने सुना है गरीबो को न्याय मिला है. गरीबो को नेता कुत्ता की तरह समझते है ये लोग भौंके तो इनको कुछ रोटी दे दो और उन्हें बता दो को तुम्हारी जिंदगी का मकसद सिर्फ चार रोटी है.
सांसद नें आगे कहा की तीन महीना पहले भी इनके साथ बलात्कार की घटना हुई. थाना में आवेदन दिया गया पर कुछ नहीं हुआ. थानेदार पर हमला करते हुए पप्पु यादव नें कहा की आज थानेदर को समेक गांजा ड्रग्स जमीन माफिया और बालू माफिया से फुर्सत कहा है. ये लोग पैसा बसूली कर थाना लेते है और वैसा को ऊपर पहुंचाते है. बिना पैसा का कोई थानेदर नहीं बन सकता. थाना माफिया चलाते है सामान्य लोगो को न्याय नहीं मिलेगा. थाना मे न्याय माफिया और दादावो को न्याय मिलता है. गरीब का घर उजाड़ दो उसको सड़क पर ला दो ताकि वो सांप और कुत्ता की तरह सड़क पर रेंगता रहे.
ये भी पढ़ें: ‘ड्रोन से गिरे थे चीनी ग्रेनेड और…’, पहलगाम हमले को ऐसे दिया गया अंजाम, NIA की चार्जशीट में खुला कौन सा बड़ा राज?
इस दौरान पप्पू यादव ने भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यदि सरकार स्वयं मानती है कि घटना में कहीं न कहीं गलती हुई है तो संबंधित मामले में अब तक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज क्यों नहीं की गई. उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज कारोबार और करियर के लिहाज…